Global news live
बिलासपुर

*कलेक्टर-एसपी ने किया बाल संप्रेक्षण गृह का आकस्मिक निरीक्षण*


/बिलासपुर से राजेश वर्मा की रिपोर्ट/
*कलेक्टर-एसपी ने किया बाल संप्रेक्षण गृह का आकस्मिक निरीक्षण*

*नये भवन में जल्द शिफ्ट करने दिए निर्देश*

*निरूद्ध बच्चों को ओपन स्कूल के जरिए जारी रखें शिक्षा*

बिलासपुर, 13 अगस्त / कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा एवं एसपी श्री संतोष सिंह ने संयुक्त रूप से आज नूतन चौक स्थित बाल संप्रेक्षण गृह एवं बाल गृह का आकस्मिक निरीक्षण किया। वर्तमान में बाल संप्रेक्षण गृह में 11 एवं विशेष गृह में 5 विधि से संघर्षरत बच्चे निरूद्ध हैं। कलेक्टर ने नये बने भवन में संप्रेक्षण गृह को शिफ्ट करने के निर्देश दिए। उन्होंने यहां निवासरत पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों को ओपन स्कूल के जरिए शिक्षा जारी रखने की व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने बार-बार बिजली के चले जाने की समस्या के समाधान के लिए इनवर्टर भी रखने के निर्देश दिए। विधि से संघर्षतस्त तीनों संस्थाओं में पैरामेडिकल का पद रिक्त होने के कारण मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को पैरामेडिकल स्टाफ उपल कराये जाने का निर्देश कलेक्टर जिला बिलासपुर द्वारा दिया गया।
कलेक्टर ने देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों हेतु संचालित शासकीय बाल गुरु बालिका में ऐसी बालिकाए जिनका आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र एवं जाति प्रमाण पुत्र नहीं बना है 14 अगस्त को शासकीय बाल गृह बालिका में कैम्प लगाकर प्रमाण पत्र बनाये जाने एसडीएम को निर्देशित किया गया। शासकीय बाल गृह बालिका में बच्चों के शयन वास में मच्छर से रोकथाम हेतु जाली लगाये जाने अधिक्षिका को निर्देशित किया गया। साथ ही जिले में संचालित अन्य बाल देखरेख संस्थाओं जिनमें विरोधिकृत दत्तक ग्रहण अभिकरण मातृछाया सेवा भारती एवं समर्पित खूला आश्रय गृह की जानकारी जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी से प्राप्त की गयी। निरीक्षण दौरान निगम कमिश्नर श्री कुणाल दुदावत, एसडीएम सुभाष सिंह राज, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी उमाशंकर गुप्ता, श्री राहुल पवार बाल संरक्षण अधिकारी जिला बाल संरक्षण इकाई उपस्थित थे।

Latest news
*सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की बैठक सम्पन्न* *विधायक सुश्री उसेंडी ने 191 लाख रूपए के निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन* *अश्वनी शर्मा ने द.पू. मध्य रेलवे महाप्रबंधक से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा* *आचार्य झम्मन शास्त्री के सानिध्य मे वृन्दावन मे श्रीमदभागवत ज्ञानयज्ञ आयोजन* *कोण्डागांव में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित* *कोण्डागांव पुलिस ने पत्नि की हत्या करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार* *फरसगांव मंडल प्रभारी जितेंद्र सुराना का हुआ स्वागत* *राजेंद्र भारती ने संभाला  विकास प्राधिकरण का कार्यभार* *अमरकंटक में ग्रीष्मकालीन आचार्य प्रशिक्षण वर्ग 05 से 12 मई तक चलेगा * *भिलाई के पटेल अकादमी ने ऑल इंडिया सीनियर बास्केटबॉल ने जीता गोल्ड*