Global news live
छत्तीसगढ़भाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*भाटापारा नगर में विकास कार्यों का शुभारंभ, आधारभूत सुविधाओं का विस्तार*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट*25 जनवरी 2026 दिन रविवार*

_• भाटापारा नगर में विकास कार्यों को मिली गति, विभिन्न वार्डों में हुए निर्माण कार्यों के भूमिपूजन_

• भाटापारा नगर पालिका क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नगर के विभिन्न वार्डों में महत्वपूर्ण विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किए गए।

• पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की गरिमामय उपस्थिति में नयागंज वार्ड में सरस्वती स्कूल के पास स्लैब एवं चैम्बर निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया, जिसकी कुल लागत 13.45 लाख रुपये है। गुरुनानक वार्ड अंतर्गत पंचशील नगर में 12 लाख रुपये की लागत से निर्माण होने वाले आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। स्टेशन वार्ड में सर्कस मैदान के समीप 8.75 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।

• इन विकास कार्यों के माध्यम से क्षेत्र की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने के साथ-साथ नागरिकों को सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। नगर पालिका द्वारा सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे नगर का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।

• पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा कि भाटापारा नगर में लगातार हो रहे विकास कार्य यह दर्शाते हैं कि नगर को एक बेहतर और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जनप्रतिनिधि एवं नगर पालिका प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं। नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

• इस अवसर पर सभापति गोविंद पटेल, पार्षद उमाशंकर वर्मा, ठाकुर राम साहू, प्रत्येश राठौर, श्रीमति लष्मी ठाकुर, शुभम सिंह राजपूत, चंद्रकांत खूंटे, श्रेणिक गोलछा, मनिंदर सिंह गुम्बर, महाबल बघेल, आशीष टोडर, धन्नू यादव, अश्वनी भट्ट, प्रकाश भट्ट, राहुल चंद्राकर, गोलू ठाकुर, सोनू पटाक, सुनील अग्रवाल, लल्लू वर्मा, घाना राम साहू, पुरषोत्तम राऊत, मंगल भारती, राहुल आकाश, संतोष सिंह, डॉ राव प्रेम भाऊ नायक, बाबू विश्वनाथ साहू, जागेश्वर, आयेशा खान, नीरा साहू, तनुजा धृतलहरे, अंजनी जायसवाल, शकुन ध्रुव एवं समस्त वार्डवासी मौजूद रहे।

गणतंत्र दिवस विज्ञापन
गणतंत्र दिवस विज्ञापन
Latest news
*सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की बैठक सम्पन्न* *विधायक सुश्री उसेंडी ने 191 लाख रूपए के निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन* *अश्वनी शर्मा ने द.पू. मध्य रेलवे महाप्रबंधक से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा* *आचार्य झम्मन शास्त्री के सानिध्य मे वृन्दावन मे श्रीमदभागवत ज्ञानयज्ञ आयोजन* *कोण्डागांव में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित* *कोण्डागांव पुलिस ने पत्नि की हत्या करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार* *फरसगांव मंडल प्रभारी जितेंद्र सुराना का हुआ स्वागत* *राजेंद्र भारती ने संभाला  विकास प्राधिकरण का कार्यभार* *अमरकंटक में ग्रीष्मकालीन आचार्य प्रशिक्षण वर्ग 05 से 12 मई तक चलेगा * *भिलाई के पटेल अकादमी ने ऑल इंडिया सीनियर बास्केटबॉल ने जीता गोल्ड*