Global news live
छत्तीसगढ़भाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*माता परमेश्वरी जयंती पर देवांगन समाज का कार्यक्रम, शिवरतन शर्मा ने किया भवन लोकार्पण*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट*24 जनवरी शनिवार2026

*माता परमेश्वरी जयंती पर देवांगन समाज कार्यक्रम में शामिल होकर शिवरतन शर्मा ने किया भवन का लोकार्पण*

भाटापारा 23 जनवरी देवांगन समाज की ईष्ट देवी माँ परमेश्वरी जयंती पर ग्राम सिंगारपुर (माँवली) स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में तरेंगा राज देवांगन समाज द्वारा माँ परमेश्वरी जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवरतन शर्मा ने कार्यक्रम में शिरकत कर माँ परमेश्वरी  की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर विशेष पूजा अर्चना की साथ ही देवांगन समाज सामुदायिक भवन के लोकार्पण कर समाज वालों को परमेश्वरी जयंती, वसंत पंचमी एवं समाज के भवन की बधाई शुभकामनायें दी…
   शिवरतन शर्मा ने समाज के लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि देवांगन समाज मेहनती समाज के रूप में जाना जाता है राज्य के विकास में समाज की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका रही है। हमारी सरकार के समय तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा भी समाज के उत्थान हेतु बुनकरों का कर्ज माफ करने के साथ उनके उत्थान हेतु विभिन्न योजनाएं चलाई गई थीं।
शिवरतन शर्मा ने नशा रूपी जहर से बचने और अपने बच्चों को संस्कारवान बनाने समाज से अपील की। शिवरतन शर्मा ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक परंपराओं में बसंत पंचमी का विशेष स्थान है। यह पर्व न केवल ऋतु परिवर्तन का संकेत देता है, बल्कि जीवन में नई ऊर्जा, उल्लास और सृजनशीलता का संदेश भी देता है।


शिवरतन शर्मा ने सामुदायिक भवन के लोकार्पण पर कहा की यह भवन सामाजिक एकता, सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण तथा समाज के युवा वर्ग को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हमारी सरकार समाजों के सशक्तिकरण एवं उनके विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है एवं उनके उत्थान, शिक्षा, रोजगार और कौशल विकास को बढ़ावा देने हेतु सदैव प्रतिबद्ध है। नवीन सामुदायिक भवन समाज की विविध गतिविधियों, बैठकों, सामाजिक कार्यक्रमों तथा सांस्कृतिक आयोजनों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में कार्य करेगा।
शिवरतन शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार सभी समाजों एवं वर्गों के विकास हेतु उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप सहयोग प्रदान कर रही हैं.. इस अवसर पर खेमलाल देवांगन, प्रदीप देवांगन, सुरेश देवांगन,जनक देवांगन,राकेश तिवारी, प्रदीप अनंत, खुशी देवांगन, गोपाल देवांगन, भगवती देवांगन, कनक मनहरे, गोलू देवांगन, मुकेश देवांगन, शिव यादव, सुनील यादव सहित सामाजिकजन, पार्टी पदाधिकारी गण उपस्थित थे..

Latest news
*गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित गंजमती भानु बनीं जिला अध्यक्ष* *छेरका बाधा ग्राम पंचायत में मकान टैक्स वसूली विवाद सरपंच पति और अन्य पर लगाए गए आरोप* *आदिवासी समाज में नई चेतना का संचार* *चैत्र नवरात्रि पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी* *नगर पालिका भाटापारा समय पर जमा करें निकाय कर अवकाश में भी खुला रहेगा कार्यालय* *नवरात्रि में मन्नतों का दर्शन भाटापारा में मातारानी को पत्र अर्पण मेडिकल कॉलेज की मांग* *शहीदों को श्रद्धांजलि भाटापारा में भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु की याद में कार्यक्रम आयोजित* *अमरकंटक में जंगल की आग पर काबू, बजरंग दल और ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी* *कोटा में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन* *कोटा में रामनवमी उत्सव: साईं बाबा सेवा आश्रम में भव्य आयोजन, तैयारियां जोरों पर*