
*बसंत पंचमी पर युथ फॉर नेशन का ग्रामीण जागरूकता अभियान, 400 ग्रामीण हुए लाभान्वित*
*कोटा ग्लोबल न्यूज गोपाल यादव की रिपोर्ट*

कोटा/करगीकला बसंत पंचमी पर युथ फॉर नेशन द्वारा ग्रामीण जागरूकता कार्यक्रम, 400 ग्रामीण लाभान्वित*
बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर युथ फॉर नेशन एन.जी.ओ. ने कोटा क्षेत्र के आदिवासी एवं बसरा जाति बाहुल्य ग्राम करगीकला में जन-जागरूकता अभियान चलाया। शिविर के माध्यम से 400 ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क सुरक्षा, विधिक जागरूकता के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में बंधुवा मजदूरी, बाल विवाह, भिक्षा वृत्ति, देह व्यापार एवं अपराध से बचने और दूर रहने के लिए प्रेरित करते हुए शपथ दिलाई गई। शासन की जनकल्याण योजनाओं की जानकारी देते हुए बसरा जाति की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के तरीके बताए गए।
मुख्य अतिथि श्रीमती सूरज साधेलाल भारद्वाज ने युथ फॉर नेशन की अभियान की सराहना करते हुए ग्रामीणों को अपने हित और अधिकार की समग्र जानकारी दी। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता युथ फॉर नेशन की अध्यक्ष एडव्होकेट प्रतिज्ञा सिंह ने समाज सेवा कार्यों से ग्रामीणों को लाभान्वित होने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में 100 बसरा महिलाओं को साड़ी, 100 पुरुषों को साल, 50 बुजुर्गों को छड़ी, कंबल एवं 150 बच्चों को कॉपी, पेन, स्लेट आदि का वितरण किया गया।
बसंत पंचमी पर युथ फॉर नेशन का ग्रामीण जागरूकता अभियान, 400 ग्रामीण हुए लाभान्वित
