Global news live
करगी रोड कोटाछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*नेवरा धान खरीदी केंद्र में हमालों की दबंगई*

*कोटा ग्लोबल न्यूज रामनारायण यादव की रिपोर्ट*

नेवरा धान खरीदी केंद्र में हमालों की दबंगई, चाय-नाश्ते के लिए 400 रुपये नहीं देने पर किसान से पर्ची छीनने का मामला


नेवरा धान खरीदी केंद्र में हमालों द्वारा किसानों से अवैध वसूली का मामला सामने आया है। घोंघाडीह निवासी निलेश बंजारे 195 बोरी धान लेकर केंद्र पहुंचे, जहां हमालों ने प्रति बोरा 5 रुपये पलटी शुल्क और 400 रुपये चाय-नाश्ते के लिए मांगे। निलेश ने राशि देने से इनकार किया तो हमालों ने उनकी पर्ची छीन ली और गाली-गलौज करते हुए पैसे न देने पर पर्ची न लौटाने की धमकी दी।

किसान ने केंद्र के कंप्यूटर ऑपरेटरों और समिति प्रबंधक रवि साहू को शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उप पंजीयक सहकारी संस्था ने जांच के निर्देश दिए हैं। इससे पहले घुटकू और गतौरा में भी ऐसी शिकायतें मिली थीं, जहां कार्रवाई की गई थी।
बिलासपुर सीएस जायसवाल उपायुक्त सहकारिता विभाग शिकायत मिली है जांच के निर्देश दिए गए हैं।

Latest news
*पांडुलिपि ट्रेजर हंट जैसे नवाचारों से जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर* *DFO नीरज यादव के निर्देश पर संयुक्त टीम की दबिश पिंकू-गीता खांडे के घर से2.372 घनमीटर सागौन मिला* *1238वीं जयंती पर आदि गुरु शंकराचार्य जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई* *सामुदायिक स्थानों पर अतिक्रमण हटाने करें कड़ी कार्यवाही कलेक्टर* *डिजिटल मीडिया के पत्रकारों के खिलाफ अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी का मामला गरमाया* *श्रद्धा-भक्ति से मनाई गई भगवान परशुराम जयंती* *इंदौर निवासी अमजद खान ने अपनाया सनातन हिंदू धर्म * *अमरकंटक नगर पालिका का अवैध कब्जे पर का चला बुलडोजर* *भुंडा कोना हनुमान मंदिर के पास  बोलेरो  पलटी 04 लोग हुए घायल * *विप्र सेवा संघ एवं सर्व समाज के तत्वावधान में परशुराम जन्मोत्सव पर निकल गई भव्य शोभा यात्रा*