Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजमध्य प्रदेशसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*भुंडा कोना हनुमान मंदिर के पास  बोलेरो  पलटी 04 लोग हुए घायल *


अमरकंटक ग्लोबल न्यूज श्रवण उपाध्याय की रिपोर्ट


अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली/पवित्र नगरी अमरकंटक से लगभग 19 किमी दूर शहडोल रोड भुंडा कोना के आगे हनुमान मंदिर पास में एक सड़क हादसा सामने आया है । पौंडकी के पहले स्थित हनुमान मंदिर के पास तेज रफ्तार बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ।
जानकारी के अनुसार वाहन अमरकंटक से लालपुर विश्वविद्यालय की ओर जा रही थी तभी अचानक चालक का संतुलन बिगड़ने से हादसा हो गया । दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई ।
स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों की मदद से घायलों को तुरंत बाहर निकालकर उपचार के लिए भेजा गया । सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है ।
सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं । प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और सड़क की स्थिति को हादसे का कारण माना जा रहा है ।

Latest news
*अमरकंटक नगर पालिका का अवैध कब्जे पर का चला बुलडोजर* *भुंडा कोना हनुमान मंदिर के पास  बोलेरो  पलटी 04 लोग हुए घायल * *विप्र सेवा संघ एवं सर्व समाज के तत्वावधान में परशुराम जन्मोत्सव पर निकल गई भव्य शोभा यात्रा* *किशोर न्याय बोर्ड का औचक किया निरीक्षण* *जिले की 33 सड़क निर्माण का मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन* *ग्राम मथनीबेड़ा में अस्मिता परियोजना का शुभारंभ* *तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2026 की कार्ययोजना पर समीक्षा बैठक* *लालसोट महिला मंडल द्वारा परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम* *सिविल अस्पताल में जरूरी है सुरक्षा गार्ड अश्वनी शर्मा* .*भारतीय जनता पार्टी के द्वारा डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती मनाई*