Global news live
मध्य प्रदेशरीवा मध्य प्रदेशसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*विप्र सेवा संघ एवं सर्व समाज के तत्वावधान में परशुराम जन्मोत्सव पर निकल गई भव्य शोभा यात्रा*

रीवा ग्लोबल न्यूज ब्यूरो की रिपोर्ट मध्य प्रदेश
  *परशुराम जन्मोत्सव पर शहर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा*

भगवान विष्णु के छठे अवतार माने जाने वाले भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव रीवा में बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज, विप्र सेवा संघ एवं सर्व समाज के तत्वावधान में यह शोभायात्रा आयोजित की गई। शोभायात्रा की शुरुआत परशुराम आश्रम, इटौरा बायपास से हुई, जो शिल्पी प्लाजा होते हुए कोठी कंपाउंड शिव मंदिर में मे समापन हुआ

शोभायात्रा में भगवान परशुराम जी की आकर्षक झांकियां सजाई गईं। बैंड-बाजों, ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर शोभायात्रा का स्वागत किया।
इस कार्यक्रम में समाज के कई प्रमुख लोग भी शामिल हुए, जिनमें  पंडित राजीव शुक्ला राष्ट्रीय अध्यक्ष , संजय त्रिपाठी, राष्ट्रीय अध्यक्ष,  विनय त्रिपाठी पुष्पा शर्मा,, नीरज दुबे राजकरण पाण्डेय, ओम पाण्डेय बृजेन्द्र शुक्ला, विनीत द्विवेदी विपिन गर्ग, प्रकाश तिवारी, पंडित सतीश चौबे, पंडित आशीष तिवारी, पंडित सचिन शर्मा सूर्या,पंडित संजय तिवारी, और सुनील तिवारी सहित ब्राह्मण समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर आयोजित इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और बच्चे भी शामिल हुए। कई स्थानों पर भंडारे और प्रसाद वितरण का आयोजन भी किया गया।

धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान परशुराम जी को भगवान विष्णु का छठा अवतार माना जाता है और वे चिरंजीवी हैं। उनका जन्म अक्षय तृतीया के दिन हुआ था, इसलिए इस दिन को पूरे देश में परशुराम जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है।
श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम जी से समाज में सुख, समृद्धि और शांति की कामना की।

Latest news
*गब्बर सिंह स्वास्थ्य विभाग सेवानिवृत्त हुए दी गई  विदाई * *मयूर शिशु मंदिर उ. मा. वि. में गुरु पूर्णिमा पर्व का भव्य आयोजन* *कोटा-रतनपुर मार्ग पर गड्ढों का साम्राज्य कोटा प्रशासन एवं जन प्रतिनिधि कब जागेगा?* *सड़क भी बनेगी जलभराव से भी मिलेगी राहत अश्वनी शर्मा* *ट्रांसपोर्ट नगर बनाने राज्य शासन ने स्वीकृत किए 16.41 करोड़* *अमरकंटक श्रावण के प्रथम दिवस से ही हुआ शिवमय* *डबल इंजन सरकार की योजनाओं से प्रभावित होकर युवाओं का भाजपा में प्रवेश* *गुरु रविदास के समता संदेश से ही सशक्त और एकजुट होगा भारत-शिवरतन शर्मा* *सोनमुड़ा में टूटी रेलिंग जर्जर सुविधाओं से बढ़ा हादसे का खतरा* *अमरकंटक में बड़े धूमधाम से मनाया गया गुरु पूर्णिमा महोत्सव*