Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजमध्य प्रदेशसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अमरकंटक नगर पालिका का अवैध कब्जे पर का चला बुलडोजर*


अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट


अतिक्रमण विरोधी अभियान में गिराए गए अवैध निर्माण
अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली पवित्र नगरी अमरकंटक में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया । इस दौरान नगर परिषद अमरकंटक का पीला पंजा यानी जेसीबी मशीन से अवैध निर्माणों पर चला गया और शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया ।
स्थानीय नगर परिषद अमरकंटक ने राजस्व विभाग एवं पुलिस बल की मौजूदगी में शासकीय भूमि पर किए गए अवैध कब्जों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कई निर्माण ध्वस्त किए । बताया गया कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के अमरकंटक प्रवास के दौरान आयोजित बैठक में जिला प्रशासन एवं स्थानीय प्रशासन को पवित्र नगरी में अतिक्रमण नहीं होने देने तथा अवैध कब्जों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे । इसी के परिपालन में यह अभियान चलाया गया ।
नगर परिषद द्वारा वार्ड क्रमांक 02 , वार्ड क्रमांक 10 तथा वार्ड क्रमांक 15 में विशेष कार्रवाई की गई  जहां चार छोटे बड़े अतिक्रमण हटाए गए । इस कार्रवाई से करोड़ों रुपये मूल्य की शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया ।
उल्लेखनीय है कि अतिक्रमणकारियों द्वारा बिना अनुमति एवं बिना सूचना के मकान निर्माण एवं शासकीय भूमि पर कब्जा कर अवैध निर्माण किया गया था । पूर्व में संबंधित निर्माणकर्ताओं को नोटिस जारी कर निर्माण रोकने एवं हटाने की हिदायत दी गई थी  लेकिन चेतावनी के बावजूद निर्माण कार्य जारी रखा गया ।
अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी , नायब तहसीलदार , हल्का पटवारी तथा अमरकंटक थाना पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा । प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अतिक्रमण विरोधी अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा ।

Latest news
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई* *युवा के एनकाउंटर पर देशभर मे हो रहा प्रदर्शन* *अमरकंटक के पर्यटन को नई ऊंचाइयां देने में योग की होगी महत्वपूर्ण भूमिका - कलेक्टर* *कोटा को बड़ी सौगात उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निभाया वादा कोटा अब नगर पालिका* *योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का सशक्त माध्यम सांसद बृजमोहन अग्रवाल*