Global news live
करगी रोड कोटाछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*लखोदना में जय भवानी कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन*

कोटा ग्लोबल न्यूज नारायण यादव की रिपोर्ट

लखोदना में स्वर्गीय  रामाधार गंधर्व  की स्मृति में आयोजित जय भवानी कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। यह प्रतियोगिता लगातार 9वें वर्ष आयोजित की जा रही है, जो क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का एक सशक्त माध्यम बन चुकी है।

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में  विकाश सिंह , जय कुमारी प्रभु जगत (जिला पंचायत सदस्य), राजेश्वरी कोमल पात्रे (जनपद सदस्य), श्रीमती राधा लेखराम मरावी (सरपंच),  उमेश अग्रवाल  एवं  रवि मिश्रा  उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल को अनुशासन, टीम भावना एवं स्वस्थ जीवन का आधार बताया।

इस प्रतियोगिता का आयोजन अध्यक्ष  सनत गंधर्व, उपाध्यक्ष  जगन्नाथ यादव, कोषाध्यक्ष  बंटी केवट एवं सचिव  घनश्याम श्रीवास के नेतृत्व में किया जा रहा है। आयोजन समिति द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया। ग्रामीणों एवं खेल प्रेमियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति ने प्रतियोगिता को और भी गरिमामय बना दिया।

Latest news
*11 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में आयोजक विष्णु अग्रवाल* *विपुल बरमैया  ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित* *श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन डोंगरी पारा प्रदीप साहू परिवार के द्वारा * *राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने केशकाल में सड़क उन्नयन कार्य का लिया जायजा* *कोण्डागाँव वनमण्डल अंतर्गत समस्त वन प्रबंधन समितियों में बैठक* *महामहिम राष्ट्रपति के समक्ष रंग पुरवईया बस्तर फोक बैंड कोंडागांव की प्रस्तुति* *छ.ग राज्य का सबसे बड़ा संगठन पत्रकार हित में काम करने वाला ग्लोबल  जर्नलिस्ट एंड मिडिया संघ छ.ग की ... *स्मार्ट मीटर पखवाड़ा: 9 व 23 फरवरी 2026* *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुप्रतीक्षित ‘परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम* *परमहंस स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज हुए  ब्रह्मलीन*