छत्तीसगढ़भाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*भाटापारा राष्ट्रीय रामायण मेला देश विदेश से आए हुए कलाकार की सहभागिता*

🎤*भाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेब जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट*🎤

🚩धार्मिक समाचार 🚩

🚩श्रीलंका, फिजी एवं मॉरीशस जैसे देशों से आए कलाकार इस आयोजन को अंतरराष्ट्रीय गरिमा प्रदान करेंगे🚩

*पांच दिवसीय राष्ट्रीय रामायण मेला का प्रथम दिवस*
*पंडवानी प्रस्तुति ने जीता श्रद्धालुओं का दिल*

*भाटापारा*  छत्तीसगढ़ की धर्मनगरी भाटापारा में आयोजित पांच दिवसीय राष्ट्रीय रामायण मेला का शुभारंभ भव्यता और श्रद्धा के साथ हुआ। मेले के प्रथम दिवस भजन सभा का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न राज्यों एवं क्षेत्रों से आए कलाकारों ने अपनी सशक्त प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
प्रथम दिवस के कार्यक्रम में देवनाथ कुंभकार (सिमगा), युवा कल्याण संघ (बिलासपुर), शकुंतला साहू (मादर जस गीत), गणेश मानस मंडली (ग्राम कड़ार) सहित मधु अग्रवाल, सुधा गुप्ता, नंदा यादव (झांसी, मध्यप्रदेश) ने भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं की खूब वाहवाही लूटी। विशेष रूप से पंडवानी गायिका पुष्पा निषाद की पंडवानी प्रस्तुति ने दर्शकों का दिल जीत लिया।
   इससे पूर्व भव्य मंगल कलश यात्रा का आयोजन किया गया, जो सती मंदिर से प्रारंभ होकर सदर बाजार, गोविंद चौक, जय स्तंभ चौक, कांग्रेस भवन होते हुए रामलीला मैदान तक पहुंची। यात्रा के दौरान विभिन्न समाजों एवं संगठनों द्वारा पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। मंगल कलश यात्रा में क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाओं ने श्रद्धा भाव से सहभागिता निभाई।
     इस अवसर पर सलधा (बेमेतरा) स्थित शंकराचार्य आश्रम के परम पूज्य डांडी तपस्वी मज्ज्योति मर्यानंद महाराज खुले वाहन पर सवार होकर उपस्थित धर्मप्रेमी भाई-बहनों को आशीर्वाद प्रदान करते नजर आए।
     विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक विधाओं से सुसज्जित यह पांच दिवसीय राष्ट्रीय रामायण मेला अत्यंत भव्य स्वरूप में आयोजित किया जा रहा है। आयोजन के अंतर्गत भजन सभा, मानस प्रवचन, संतवाणी सभा, सांस्कृतिक संध्या, कवि सम्मेलन एवं राम उत्सव सहित रामचरित मानस पर आधारित अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
  🚩  यह आयोजन प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से रात्रि 10 बजे तक रामलीला मैदान में निर्मित भव्य पंडाल में संपन्न होगा। राष्ट्रीय रामायण मेले की विशेषता यह है कि इसमें देश-विदेश से आए कलाकार एवं प्रतिनिधिमंडल सहभागिता करेंगे। श्रीलंका, फिजी एवं मॉरीशस जैसे देशों से आए कलाकार इस आयोजन को अंतरराष्ट्रीय गरिमा प्रदान करेंगे🚩

Latest
*क्रांति दिवस पर सेमरा में कांग्रेस ने शहीदों को किया नमन* *परिषद का बुलडोजर  मुख्य मार्गों से हटाए अवैध कब्जे* *निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 66 मरीजों ने कराया परीक्षण* *नकटी के बाद अब चंदेरी की चरागाह जमीन उद्योगपतियों को सौंपने की तैयारी* * बिल्हा में जीवनदीप समिति के खातों में लाखों का फर्जीवाड़ा* *कोटा ब्लॉक का सबसे बड़ा राशन घोटाला* *अमरकंटक के नर्मदा उद्गम से 500 कांवरियों ने भरी कांवड़  गूंजा हर-हर महादेव* *बाबा धाम जलाभिषेक करने10 अगस्त को होगा कांवरिया संघ रवाना* *MDR नहीं लगेगा आलोक पांडे बोले छोटे व्यापारी को मिली बड़ी राहत* * जशपुर की समृद्ध हाथकरघा संस्कृति को मिली नई पहचान*