Global news live
पंखाजूर

*बीईओ और लेखपाल हटाओ कार्यालय बचाओ*

बीईओ और लेखपाल हटाओ कार्यालय बचाओ

*बिप्लब कुण्डू–की रिपोर्ट*

*पखांजूर-कांकेर ग्लोबल न्यूज़*
एरियर्स भुगतान में लापरवाही करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई कर हटाया जाए मोर्चा आंदोलन स्थगित करने पर कर सकता है विचार।16 वा दिनों से चल रही धरना प्रदर्शन।
शिक्षक मोर्चा संघ कोयलीबेड़ा के बैनर तले 4 सितंबर 2023 से बीईओ और लेखपाल हटाओ कार्यालय बचाओ के मुद्दे को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं, जिसमें जिला सह संयोजक अशोक मृधा, प्रकाश चन्द्र कांगे, रंजीत कर, ब्लॉक संचालक, बलविंदर कौर, आसित मंडल, गणेश दास ने बताया कि एरियर्स भुगतान में लापरवाही करने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों पर उचित कार्यवाही करते हुऐ यहां से हटाया जायें। शिक्षक मोर्चा ने एरियर्स सहित विभिन्न स्थानीय समस्यओं को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलनरत है। विकास खण्ड कोयलीबेड़ा में लगभग 1500 शिक्षक ए.ल.बी.संवर्ग पंचायत सेवाकाल का विभिन्न प्रकार के बकाया एरियर्स भुगतान एवं बी.ई.ओ. व लेखापाल को हटाने के लिए दिन 4 सितंबर 2023 से अनिश्चितकालीन आंदोलन कर रहे है।
दोषी पाये जाने पर बीईओ तथा लेखापाल पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायें।
उक्त आंदोलन निम्नलिखित बिन्दुओं पर सहमति होने की स्थिति में स्थगित हो सकता है। एरियर्स भुगतान हेतु बनाये गये जांच समिति में मोर्चा के दो संचालकों को शामिल किया जायें। एरियर्स के अलावा अन्य 8 बिन्दुओं को जांच में शामिल किया जायें तथा जांच में दोषी पाये जाने पर बी.ई.ओ. तथा लेखापाल पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायें।उक्त जांच 7 दिवस के अंदर पूर्ण किया जायें। लेखापाल को हटाये जाने का आदेश की कॉपी मोर्चा को उपलब्ध करवाया जायें। खण्ड शिक्षा अधिकारी केजूराम सिन्हा भविष्य में इस कार्यालय में वापस नहीं आना चाहिए अगर आये, तो पुन: आंदोलन किया जायेगा।

Latest news
*विपुल बरमैया  ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित* *श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन डोंगरी पारा प्रदीप साहू परिवार के द्वारा * *राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने केशकाल में सड़क उन्नयन कार्य का लिया जायजा* *कोण्डागाँव वनमण्डल अंतर्गत समस्त वन प्रबंधन समितियों में बैठक* *महामहिम राष्ट्रपति के समक्ष रंग पुरवईया बस्तर फोक बैंड कोंडागांव की प्रस्तुति* *छ.ग राज्य का सबसे बड़ा संगठन पत्रकार हित में काम करने वाला ग्लोबल  जर्नलिस्ट एंड मिडिया संघ छ.ग की ... *स्मार्ट मीटर पखवाड़ा: 9 व 23 फरवरी 2026* *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुप्रतीक्षित ‘परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम* *परमहंस स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज हुए  ब्रह्मलीन* *दामाखेड़ा का नाम अब कबीर धर्म नगर*