Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजमध्य प्रदेशसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*नल-जल योजना के गड्ढे बने परेशानी का सबब, बारिश से बिगड़ी स्थिति*

*अमरकंटक ग्लोबल न्यूज श्रवण उपाध्याय की रिपोर्ट*

आने जाने वाले वाहन के पहिए गड्ढों में धंस जाते ।

अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक के माई बगिया रोड पर नल-जल योजना के तहत बिछाई जा रही पाइपलाइन के लिए जगह-जगह गड्ढे , नालीया जैसे खोदे गए जगह में गीली मिट्टी हैं । इन गड्ढों को समय पर भरवाया नहीं गया तो राहगीरों और वाहन चालकों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।

वर्षा (बारिश) के चलते हालात और भी दयनीय हो गए हैं । गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ गई है । विशेषकर स्कूल जाने-आने वाले बच्चे , बुजुर्ग , तीर्थ यात्रियों और दोपहिया वाहन चालकों को कीचड़ और फिसलन से बचते हुए कठिनाई से गुजरना पड़ रहा है ।

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि इन गड्ढों के कारण यातायात बाधित हो रहा है और अक्सर जाम की स्थिति भी बन जाती है । साथ ही कीचड़ और पानी में संक्रामक बीमारियों के फैलने का भी खतरा उत्पन्न हो गया है ।

लोगो के घर में लगे नल टूट रहे

लोगो के घरों में लगे नगर परिषद के नल जो जल कि सप्लाई घरों में किया जाता है वह भी इस योजना के कार्यों से बाधित हो रहे । घरों में लगे नल टूट रहे जिससे काफी ज्यादा परेशानियां बढ़ रही है ।
नगरवासियों ने संबंधित विभाग से अनुरोध किया है कि जल्द से जल्द गड्ढों को भरवाकर सड़क की मरम्मत की जाए ताकि यातायात सुचारु रूप से संचालित हो सके और लोगों को राहत मिल सके ।

Latest news
*मुख्यमार्ग से जलेश्वर मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण* *नर्मदा उद्गम की पावनता पर नशाखोरी का ग्रहण * *अमरकंटक में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस*
*सुझाव एवं चर्चा के लिए प्रबुद्धजनों द्वारा नपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से मुलाकात *
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई*