Global news live
छत्तीसगढ़भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*शर्मा ने महाकाल की पूजा कर मनाया नववर्ष*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट*

*नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना कर केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया नववर्ष*

भाटापारा/// 2 जनवरी/ नगर पालिका परिषद भाटापारा के अध्यक्ष  अश्वनी शर्मा ने आज नगर पालिका परिसर में स्थित बाबा महाकाल मंदिर में बाबा महाकाल का पूजा अर्चना कर पार्षदों और कर्मचारियों के साथ मिलकर नए साल का स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने केक काटकर सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और शहर की खुशहाली व प्रगति की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका के विभिन्न वार्डों के पार्षद और निकाय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने सभी का मुंह मीठा कराया और नए साल में नई ऊर्जा के साथ नगर विकास के कार्यों को गति देने का आह्वान किया।
इस मौके पर  शर्मा ने कहा कि पिछला वर्ष नगर के विकास के लिए महत्वपूर्ण रहा और आने वाले वर्ष में जनहित की योजनाओं को और अधिक प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा। उन्होंने भाटापारा की जनता को सुख-समृद्धि की शुभकामनाएं देते हुए अपील की कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में अपना सहयोग प्रदान करें।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पार्षदगण, नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को गले मिलकर नववर्ष की बधाई दी।

भगवान शिव की पूजा अर्चना करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष अश्वनी शर्मा
Latest news
*मुख्यमार्ग से जलेश्वर मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण* *नर्मदा उद्गम की पावनता पर नशाखोरी का ग्रहण * *अमरकंटक में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस*
*सुझाव एवं चर्चा के लिए प्रबुद्धजनों द्वारा नपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से मुलाकात *
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई*