
*गुप्ता स्वीट्स संचालक के ऊपर जानलेवा हमला कर नगद 5000 लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार*
*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट*

*भाटापारा पुलिस की बड़ी कामयाबी गुप्ता स्वीटस के संचालक सुनील गुप्ता के ऊपर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*भाटापारा* शहर में गुप्ता स्वीट्स के संचालक सुनील गुप्ता के ऊपर हमला करने वाले फरार आरोपी अरूण वर्मा को किया गया गिरफ्तारआरोपी द्वारा पूर्व में गिरफ्तार आरोपी विवेक गुप्ता के साथ मिलकर रात्रि के समय मारपीट कर, गंभीर चोट पहुंचाते हुए ₹5000 लूट कर फरार हो गया था
प्रार्थी सुनील गुप्ता निवासी सदर वार्ड भाटापारा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि उसका हटरी बाजार भाटापारा में गुप्ता स्वीट्स की दुकान है। कि दिनांक 23.10.2025 को रात्रि करीबन 09:40 बजे वह अपनी दुकान को बंद कर रहा था, तभी इसी समय आरोपी विवेक गुप्ता उर्फ़ गोपाल एवं अरूण वर्मा प्रार्थी के पास पैदल आये एवं आरोपियों द्वारा प्रार्थी को अश्लील गाली गलौज कर उसके चेहरे पर वार किया गया, जिससे प्रार्थी के चश्मे का कांच टूट गया और नाक के पास चोंटे आई। फिर आरोपियों द्वारा प्रार्थी की कमीज के जेब में हाथ डालकर उसे फाड़ दिया तथा उसमें रखे ₹5000 को लूट लिया गया। प्रार्थी द्वारा बीच बचाव करने के लिए आवाज लगाया गया, जिससे आसपास के व्यवसायी एवं अन्य लोग वहां पर आए, जिससे दोनों आरोपी तुरंत मौके से फरार हो गए। की रिपोर्ट पर थाना भाटापारा शहर ने प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है।
पूर्व में पुलिस द्वारा प्रकरण में एक विवेक गुप्ता उर्फ़ गोपाल आरोपी गिरफ्तार किया गया था, जिससे पूछताछ करने पर पाया गया कि विवेक गुप्ता से शादी का प्रस्ताव रद्द कर दिये जाने से नाराज होकर दोनों आरोपी विवेक गुप्ता एवं अरुण वर्मा द्वारा घटना दिनांक को दुकान बंद करते समय आहत सुनील गुप्ता के ऊपर मारपीट कर उसे गंभीर चोंट पहुंचाते हुए, प्रार्थी के पास रखे ₹5000 को लूट लिया गया तथा घटना के पश्चात दोनों आरोपी फरार हो गये। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना भाटापारा शहर पुलिस द्वारा प्रकरण में फरार आरोपी अरुण वर्मा का सरगर्मी से पता तलाश किया जा रहा था, आरोपी घटना कारित करने पश्चात फरार हो गए थे, जिनके छिपने के संभावित ठिकाने का पता करने के साथ ही तकनीकी विशेषण के आधार पर भी आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा था, कि इसी बीच प्रकरण के आरोपी अरूण वर्मा को हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने साथी पूर्व में गिरफ्तार आरोपी विवेक गुप्ता के साथ मिलकर सुनील गुप्ता के ऊपर हमला करना एवं उसके साथ लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। आरोपी को आज दिनांक 28.12.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया ।
आरोपी- अरुण वर्मा निवासी कल्याणपुरा शिरडी हाल निवासी इच्छावर थाना इच्छावर जिला सीहोर मध्य प्रदेश का रहने वाला है