अमरकंटक ग्लोबल न्यूजमध्य प्रदेशसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अमरकंटक में ठंड को देखते हुए कई जगहों  अलाव की व्यवस्था की गई*

*अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट*

अमरकंटक में दो दिन से जम रहा पाला , पढ़ रही कड़ाके की ठंड

नववर्ष के आगमन से पूर्व पर्यटकों की बढ़ती उद्गम में भीड़

अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है । सुबह सुबह अनेक मैदानी क्षेत्रों में दो दिनों से पाला पड़ रहा । ठिठुरन भरा क्षेत्र हो गया । सुबह-सुबह ओस की बूंदें जमने से चारों ओर सफेदी छाई हुई रहती है । नया वर्ष 2026 के आगमन से पहले अमरकंटक में पर्यटकों की संख्या भी खूब लगातार बढ़ रही है । ठंड के बावजूद देश-प्रदेश से आए पर्यटक यहां की प्राकृतिक सुंदरता और आध्यात्मिक वातावरण का भरपूर आनंद ले रहे हैं ।

पर्यटक नर्मदा मंदिर सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों के साथ-साथ आसपास के पर्यटन क्षेत्रों में भी भ्रमण कर रहे हैं । सेल्फिया खींच रहे । अमरकंटक की खूबसूरती को लोग सोशल मीडिया और यूट्यूब के माध्यम से साझा कर रहे हैं , जिससे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी दर्शकों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है ।

पर्यटकों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन भी  पूरी तरह सतर्क है । नगर पालिका परिषद द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर अलाव की समुचित व्यवस्था की गई है , जिससे ठंड से राहत मिल सके ।

शीतकालीन छुट्टियों के कारण स्कूली बच्चे और परिवार भी बड़ी संख्या में अमरकंटक पहुंच रहे हैं और ठंड के मौसम में पर्यटन का आनंद उठा रहे हैं । कुल मिलाकर अमरकंटक इन दिनों ठंड , भक्ति और पर्यटन का अद्भुत संगम प्रस्तुत कर रहा है ।

नगर परिषद सीएमओ चैन सिंह परस्ते ने बताया कि ठंड को देखते हुए अनेक जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है ।

Latest
*क्रांति दिवस पर सेमरा में कांग्रेस ने शहीदों को किया नमन* *परिषद का बुलडोजर  मुख्य मार्गों से हटाए अवैध कब्जे* *निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 66 मरीजों ने कराया परीक्षण* *नकटी के बाद अब चंदेरी की चरागाह जमीन उद्योगपतियों को सौंपने की तैयारी* * बिल्हा में जीवनदीप समिति के खातों में लाखों का फर्जीवाड़ा* *कोटा ब्लॉक का सबसे बड़ा राशन घोटाला* *अमरकंटक के नर्मदा उद्गम से 500 कांवरियों ने भरी कांवड़  गूंजा हर-हर महादेव* *बाबा धाम जलाभिषेक करने10 अगस्त को होगा कांवरिया संघ रवाना* *MDR नहीं लगेगा आलोक पांडे बोले छोटे व्यापारी को मिली बड़ी राहत* * जशपुर की समृद्ध हाथकरघा संस्कृति को मिली नई पहचान*