अमरकंटक

*प्रधानमंत्री 7 मार्च को वर्चुअल रूप से प्रसाद योजना के अंतर्गत अमरकंटक के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण*

प्रधानमंत्री 7 मार्च को वर्चुअल रूप से प्रसाद योजना के अंतर्गत अमरकंटक के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

***अमरकंटक ग्लोबल न्यूज श्रवण उपाध्याय की रिपोर्ट***अमरकंटक / अनूपपुर 06 मार्च 2024/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी स्वदेश दर्शन और प्रसाद (तीर्थयात्रा कायाकल्प और आध्यात्मिक, विरासत संवर्धन ड्राइव) योजना के तहत 7 मार्च को 1400 करोड़ रुपये से अधिक की पर्यटन क्षेत्र से संबंधित कई परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे और लॉन्च करेंगे। इसमें श्रीनगर में हजरतबल तीर्थ के एकीकृत विकास की परियोजना, मेघालय में पूर्वाेत्तर सर्किट में विकसित पर्यटन सुविधाएं, बिहार और राजस्थान में आध्यात्मिक सर्किट, बिहार में ग्रामीण और तीर्थंकर सर्किट, तेलंगाना में जोगुलम्बा देवी मंदिर का विकास शामिल है। प्रधानमंत्री लगभग 43 परियोजनाओं का भी वर्चुअली शुभारंभ करेंगे जो देश भर में तीर्थयात्रा और पर्यटक स्थलों की एक विस्तृत श्रृंखला विकसित करेंगे। इनमें अमरकंटक में प्रसाद योजना के अंतर्गत विकास कार्यों का आभासी लोकार्पण भी शामिल है, जिससे अमरकंटक में नर्मदा मंदिर के आसपास विकास, मंदिरों की रोशनी, इंद्र दमन झील, माई की बगिया, कपिल धारा का विकास, साउथ बैंक, सोनमुडा में घाट का विकास, मेला मैदान, पेड स्ट्रीट का विकास, पर्यटक सुविधा केन्द्र का विकास, सार्वजनिक सुविधाओं का विकास होगा।

Latest
*नकटी के बाद अब चंदेरी की चरागाह जमीन उद्योगपतियों को सौंपने की तैयारी* * बिल्हा में जीवनदीप समिति के खातों में लाखों का फर्जीवाड़ा* *कोटा ब्लॉक का सबसे बड़ा राशन घोटाला* *अमरकंटक के नर्मदा उद्गम से 500 कांवरियों ने भरी कांवड़  गूंजा हर-हर महादेव* *बाबा धाम जलाभिषेक करने10 अगस्त को होगा कांवरिया संघ रवाना* *MDR नहीं लगेगा आलोक पांडे बोले छोटे व्यापारी को मिली बड़ी राहत* * जशपुर की समृद्ध हाथकरघा संस्कृति को मिली नई पहचान* *जिला शिक्षा अधिकारी का लिपिक संघ ने किया सम्मान* *जंगल से भटका हिरण पहुंचा गांव तार में उलझने से गई जान* *कोटा ब्लॉक कांग्रेस की बैठक स्मार्ट मीटर हटाने घर-घर चलाएंगे अभियान अरुण त्रिवेदी*