Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजमध्य प्रदेशसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अमरकंटक में शीतकालीन अवकाश पर श्रद्धालुओं व पर्यटकों की संख्या बढ़ी*

*अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट*

अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में आज गुरुवार 25-12-2025 को  शीतकालीन अवकाश का व्यापक असर देखने को मिल रहा है । विद्यालयों के सप्तदिवसीय अवकाश के चलते पर्यटक , तीर्थ यात्री , भक्त-श्रद्धालु और छात्र-छात्राओं की भारी संख्या उमड़ रही है । तड़के सुबह से ही नगर में चहल-पहल और भीड़भाड़ बढ़ जाता है ।
श्रद्धालुओं का क्रम सबसे पहले नर्मदा स्नान से शुरू होता है । रामघाट , कोटि तीर्थ कुंड और नर्मदा के अनेक स्थलों में श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाते हुए अपर भीड़ देखने को मिल जा रहा है । इसके पश्चात नर्मदा उद्गम मंदिर में श्रद्धा भाव से पूजन-अर्चन और नर्मदा दर्शन का सिलसिला चलता है । मंदिर दर्शन बाद अमरकंटक के अनेक रमणीय पर्यटक व दर्शनीय स्थलों के भ्रमण के लिए निकल पड़ते हैं ।
नर्मदा मंदिर में एक बार पुनः सायंकालीन नर्मदा मंदिर का फाटक खुलते ही भीड़ में उल्लेखनीय वृद्धि हो जाती है जो रात्रि 9 बजे तक अनवरत चलती रहती है । रामघाट पार्किंग स्थल पर बसों और चौपहिया वाहनों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं ।
हालांकि जिस अनुपात में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है उस अनुपात में नर्मदा तट के घाटों , नर्मदा मंदिर परिसर और प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पुलिस की सुरक्षा इंतजाम पर्याप्त नहीं मानी जा रही हैं ।
वहीं अमरकंटक के सभी होटल लाज आश्रम और यात्री निवास पहले से ही पूरी तरह भरे हुए नजर आ रहे हैं । अधिकांश आगंतुकों ने पहले ही आरक्षण करा लिया था।

अगला नववर्ष 2026 , 1 जनवरी को पवित्र नगरी अमरकंटक में नववर्ष के मानने हेतु लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है , जिसे देखते हुए प्रशासन चाक-चौबंद इंतज़ाम”की व्यवस्था पहले से ही की गई है ।

Latest news
*यातायात समस्या को लेकर तीन दिवसीय धरना* *परमहंस धारकुंडी आश्रम में तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव प्रारंभ* *स्वर्गीय अनिल माधव दवे की नवमी पुण्यतिथि पर संगोष्ठी आयोजित* *अमरकंटक में नर्मदा पुराण और श्रीमद् भागवत पुराण ज्ञान यज्ञ रामघाट में हुआ आरम्भ* *कोंडागांव में विकास को मिल रही नई रफ्तार* *कलशयात्रा के साथ भागवत महोत्सव का शुभारंभ* *नंदेली अस्पताल में राष्ट्रीय मूल्यांकन संपन्न* *डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस का  जमकर प्रदर्शन* *अमरकंटक में श्री रुद्र महायज्ञ एवं नर्मदा पुराण का आयोजन* *अमरकंटक के मुख्य मार्ग सरस्वती शिशु मंदिर एवं शिव गोपाल आश्रम के सामने भरता है वर्षा का जल*