Global news live
छत्तीसगढ़भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*शिक्षा एवं स्वास्थ्य की चाहिए उन्नति एवं प्रगति,*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट*

*शिक्षा एवं स्वास्थ्य की चाहिए उन्नति एवं प्रगति,*
*भाटापारा मे दीजिए मेडिकल कालेज की अनुमति*

*सरयू साहित्य परिषद द्वारा मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर मंगल बाजार मे आव्हान सभा*

भाटापारा 24 दिसंबर/लोकतंत्र मे जन आकांक्षा एवं जन आवश्यकता के बड़े मायने है एवं समूची लोकतांत्रिक व्यवस्था इसी अवधारणा पर संचालित होती है,जनभावना को अहम अहमियत देने वाली इस व्यवस्था मे इसी के तहत भाटापारा क्षेत्र मे एक महत्वपूर्ण मांग उठती हुई प्रतीत हो रही है जन जन की आवश्यकता से जुड़े इस मांग को सरयू साहित्य परिषद द्वारा एक अभियान का स्वरुप प्रदान किया गया है।
भाटापारा मे मेडिकल काॅलेज की मांग
संयुक्त जिला का प्रमुख अंग भाटापारा की पृष्ठभूमि पर नजर दौड़ाई जाए तो यह अत्यंत समृद्ध नजर आती है विविध धार्मिक आयामों के परिक्षेत्र इस शहर  मे जहां उन्नत व्यापारिक परिवेश है बड़ी कृषि उपज मंडी है वहीं मुंबई हावड़ा मुख्य रेलमार्ग पर बसाहट है,लिहाजा व्यापक जन सरोकार का परिदृश्य स्पष्ट रुप से नजर आता है,लेकिन सुविधाओं के मामले मे देखा जाए तो शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसी महत्वपूर्ण सुविधाओं सहित विभिन्न सुविधाओं के मामले मे क्षेत्र अत्यंत पिछड़ा हुआ नजर आता है,जिसकी पीड़ा समय समय पर उभरती हुई प्रतीत भी होती है,चूंकि एक जानकारी उभरकर सामने आ रही है कि जिले मे मेडिकल कॉलेज प्रारंभ होने की संभावना है लिहाजा असुविधाओं से घिरे शहर मे स्वास्थ्य के बिंदु को लेकर एक आस की किरण जग रही है और वह आस है भाटापारा मे मेडिकल कॉलेज की स्थापना हो जाए और यह आस अब मांग के रुप मे परिवर्तित होती हुई नजर आ रही है।
सरयू साहित्य द्वारा हस्ताक्षर अभियान
जनमानस की भावना और आकांक्षा जिसमें समाहित है मेडिकल कॉलेज के माध्यम से क्षेत्र के शिक्षा एवं स्वास्थ्य के उन्नयन की संभावना उपरोक्त भाव को अंगीकार करते हुए नगर की रचनात्मक संस्था सरयू साहित्य परिषद द्वारा वृहद हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत नगर के समाज संगठन प्रमुखों प्रबुद्धजनों विशिष्टजनों एवं समस्त जनों से हस्ताक्षर स्वरुप मे मेडिकल कॉलेज की मांग के प्रति सहमति एवं अभिव्यक्ति प्राप्त की जा रही है,परिषद के अध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री के नाम तैयार ज्ञापन को क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधिगणों को सौंपा जाएगा एवं प्रदेश के मुखिया के समक्ष जनभावना को रखने का आग्रह किया जाएगा।
मंगलबाजार मे हुई आव्हान सभा
हस्ताक्षर अभियान की कड़ी निरंतर जारी है तथा जनमानस इसमें उत्साहपूर्ण भागीदारी निभाते हुए नजर आ रहें है,अभियान की अगली कड़ी के रुप मे परिषद द्वारा मंगल बाजार मे आव्हान सभा रखी गयी जिसमे बड़ी संख्या मे नागरिकगणों के बीच प्रबुद्धजनों एवं समाज प्रमुखों द्वारा अपने विचार रखे गये तथा क्षेत्र मे मेडिकल कॉलेज की आवश्यकता एवं महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए सभी वक्ताओं द्वारा एक स्वर मे भाटापारा मे मेडिकल काॅलेज के स्थापना की मांग की गयी,आव्हान सभा मे परिषद के अध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा,मुकेश शर्मा,हरिहर शर्मा,  अजय साहू अमृतांशु,सुनील दुबे मनीष शुक्ला, डाॅ साहू जी घनश्याम पुरोहित, गिरधर गोपाल शर्मा जितेन्द्र गौरहा,रामजी शर्मा आदि प्रमुख रुप से उपस्थित थे।

Latest news
*मुख्यमार्ग से जलेश्वर मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण* *नर्मदा उद्गम की पावनता पर नशाखोरी का ग्रहण * *अमरकंटक में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस*
*सुझाव एवं चर्चा के लिए प्रबुद्धजनों द्वारा नपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से मुलाकात *
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई*