अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*कैबिनेट मंत्री ने अमरकंटक में नवनिर्मित मुक्तिधाम का किया अवलोकन*

*शनिवार 20 दिसंबर 2025 पौष शुक्ल पक्ष प्रतिपदा 2082*

*अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट*

कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त कोल विकास प्राधिकरण अध्यक्ष रामलाल रौतेल ने अमरकंटक में नवनिर्मित मुक्तिधाम का किया अवलोकन
अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक पहुंचे मध्यप्रदेश शासन में कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष  रामलाल रौतेल शुक्रवार को अमरकंटक प्रवास पर रहे । इस दौरान उन्होंने श्री कल्याण सेवा आश्रम द्वारा नवनिर्मित एवं सुव्यवस्थित मुक्तिधाम का अवलोकन किया ।

अवलोकन के दौरान  रौतेल ने मुक्तिधाम की संरचना , उपलब्ध सुविधाओं तथा वहां के आध्यात्मिक वातावरण की सराहना की । उन्होंने मुक्तिधाम को और अधिक सुव्यवस्थित , जनोपयोगी एवं श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने के संबंध में आवश्यक सुझाव भी दिए ।

इस अवसर पर कल्याण सेवा आश्रम के प्रबंध न्यासी स्वामी हिमाद्री मुनि जी महाराज से मुक्तिधाम में भविष्य में प्रस्तावित विकास कार्यों , सुविधाओं के विस्तार एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई । स्वामी हिमाद्री मुनि जी महाराज ने आश्रम की भावी योजनाओं तथा समाजहित में किए जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी साझा की ।

रामलाल रौतेल ने आश्रम द्वारा किए जा रहे सेवा , साधना एवं सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आध्यात्मिक एवं जनकल्याणकारी प्रयास समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं ।

निरीक्षण के दौरान  रौतेल ने जिला कलेक्टर से दूरभाष पर चर्चा कर मुक्तिधाम में अतिरिक्त सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विचार किया । उन्होंने सड़क , बिजली , स्नान हेतु घाट , पेयजल सहित अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए ।

इस अवसर पर स्वामी जगदीशानंद  महाराज , विनोद कारकी एवं पत्रकार मुन्नू सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे ।

Latest
*क्रांति दिवस पर सेमरा में कांग्रेस ने शहीदों को किया नमन* *परिषद का बुलडोजर  मुख्य मार्गों से हटाए अवैध कब्जे* *निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 66 मरीजों ने कराया परीक्षण* *नकटी के बाद अब चंदेरी की चरागाह जमीन उद्योगपतियों को सौंपने की तैयारी* * बिल्हा में जीवनदीप समिति के खातों में लाखों का फर्जीवाड़ा* *कोटा ब्लॉक का सबसे बड़ा राशन घोटाला* *अमरकंटक के नर्मदा उद्गम से 500 कांवरियों ने भरी कांवड़  गूंजा हर-हर महादेव* *बाबा धाम जलाभिषेक करने10 अगस्त को होगा कांवरिया संघ रवाना* *MDR नहीं लगेगा आलोक पांडे बोले छोटे व्यापारी को मिली बड़ी राहत* * जशपुर की समृद्ध हाथकरघा संस्कृति को मिली नई पहचान*