अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

अमरकंटक न. पा.द्वारा एमआरएफ–एसटीपी प्लांट से कचरा प्रबंधन को मिली नई दिशा*

*अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट*

अमरकंटक नगर परिषद द्वारा एमआरएफ–एसटीपी प्लांट से कचरा प्रबंधन को मिली नई दिशा

अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली पवित्र नगरी अमरकंटक के नगर परिषद द्वारा एमआरएफ (मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) एवं एसटीपी प्लांट स्थापित कर नगर के कचरा प्रबंधन को व्यवस्थित और पर्यावरण-अनुकूल बनाया जा रहा है । इस प्लांट में सूखे एवं गीले कचरे को अलग-अलग संग्रहित किया जाता है ।

सूखे कचरे जैसे कांच की बोतलें , प्लास्टिक की बोतलें आदि को प्रेशर मशीन के माध्यम से दबाकर बंडल तैयार किए जाते हैं । पर्याप्त मात्रा में बंडल तैयार होने पर इन्हें बड़े वाहनों के जरिए बाहर के बड़े शहरों की फैक्ट्रियों अथवा प्लांटों में भेजा जाएगा ।

वहीं गीले कचरे से प्लांट में खाद तैयार कीया जाता  है , जिसका उपयोग पेड़-पौधों के संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने में किया जा रहा है ।

नगर परिषद के सीएमओ चैन सिंह परस्ते ने बताया कि आम नागरिकों , घरों , आश्रमों और होटलों से अनुरोध किया गया है कि वे सूखा कचड़ा और गीला कचरा अलग-अलग ही प्रदान करे  जिससे उसका बेहतर ढंग से सदुपयोग किया जा सके । उन्होंने यह भी कहा कि गीले कचरे से खाद का निर्माण और सूखे कचरे की पैकिंग कर बाहर भेजने से भविष्य में नगर परिषद को आर्थिक लाभ भी होगा ।

सीएमओ चैन सिंह परस्ते ने और कहा कि नगर पालिका द्वारा विशेष मशीनें मंगवाई गई हैं , जिनसे कचरे की पैकिंग और खाद निर्माण का कार्य किया जा रहा है । इससे न केवल अमरकंटक में कचरा संग्रहण की समस्या का समाधान हो रहा है बल्कि उसके उपयोग की दिशा में भी सकारात्मक पहल की जा रही है ।

Latest
*राजेश रेल सलाहकार समिति के सदस्य बने* *दशहरा उत्सव में 51 फीट के रावण का होगा दहन* *नमामि देवी नर्मदे महिला मंडल का भव्य डांडिया नन्हीं बच्चियों ने बिखेरा जलवा* *मां कल्याणिका पब्लिक स्कूल में गरबा डांडिया के साथ मना नवरात्र महापर्व* * महामाया दर्शन के बाद कोटा पहुंचे भूपेश बघेल* * 21.27 लाख के 2 सीसी रोड का भूमिपूजन, सड़क नेटवर्क होगा मजबूत* * आदित्य बने भाजपा ग्रामीण जिला सोशल मीडिया कार्यालय प्रभारी* *3.50 लाख का सामुदायिक शौचालय 4 साल में ही जर्जर खैरझिटी में शासन के पैसे की खुलेआम बर्बादी* *आदर्श प्राथमिक शाला में प्रार्थना शेड का भूमिपूजन* *श्रीमद् भागवत कथा और श्री विष्णु महायज्ञ की गूंज*