Global news live
छत्तीसगढ़भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*जागरूकता रैली के माध्यम से दिया वन्यप्राणी संरक्षण का संदेश*

**भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट***वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह अंतर्गत बारनवापारा हुए विविध जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन,400 से अधिक बच्चों ने लिया हिस्सा*

*स्कूली बच्चो द्वारा चित्रकला,निबंध लेखन एवं जन जागरूकता रैली के माध्यम से दिया वन्यप्राणी संरक्षण का संदेश*

बलौदाबाजार,वनमण्डलाधिकारी बलौदाबाजार मयंक अग्रवाल के निर्देशानुसार एवं अधीक्षक बारनवापारा अभ्यारण्य आनंद कुदरया के मार्गदर्शन में बारनवापारा अभ्यारण्य में 02 से 08 अक्टूबर 2024 तक चलने वाले वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत वन विभाग द्वारा विविध जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किए जा रहे है। जिसमें 400 से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया। साथ ही बारनवापारा क्षेत्र के स्कूली बच्चो द्वारा चित्रकला,निबंध लेखन एवं जन जागरूकता रैली के माध्यम से वन्यप्राणी संरक्षण का संदेश दिया। उक्त रैली 5 अक्टूबर को बारनवापारा अभ्यारण्य के मिडिल एवं हाई/हायर सेकण्डरी स्कूलों के विद्याथियों एवं वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा निकाली गई। जिसमें बारनवापारा से 300 विद्यार्थी, एलचरौदा से 102 विद्यार्थी रैली में सम्मिलित हुए। रैली के बाद स्थानीय वन कार्यालय बारनवापारा अभ्यारण्य के मीटिंग हॉल में नियत समय दोपहर 1ः00 बजे से 3ः00 बजे तक चित्रकला और निबेध प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की गइर्, जिसमें मीडिल/हाई/हायर सेण्कडरी स्कूल बारनवापारा के 45 विद्यार्थी एवं मीडिल स्कूल चरौदा के 24 विद्यार्थी तथा मीडिल स्कूल चरौदा ढेबीखार के 30 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह के समापन पर प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को पुरूस्कार वितरण के साथ ही साथ जंगल सफारी नवा रायपुर का भी भ्रमण कराया जावेगा। इस मौके पर प्रमुख रूप से अधीक्षक बारनवापारा अभ्यारण्य आनंद कुदरया परिक्षेत्र अधिकारी बारनवापारा सुनील खोब्रागड़े,सहायक परिक्षेत्र अधिकारी बारनवापारा गितेश बंजारें,सहायक परिक्षेत्र अधिकारी रामपुर गोपाल प्रसाद वर्मा, सहायक परिक्षेत्र अधिकारी चरौदा सुर्यप्रकाश जाधव,आमगांव कपुरचंद्र बरिहा, नेहरूराम निषाद,परिसर रक्षी बारनवापारा एवं कुमारी पुर्णिमा वर्मा,परिसर रक्षी हरदी एवं बारनवापारा अभ्यारण्य के समस्त स्कूल स्टॉफ तथा वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष  लक्ष्मीनारायण ठाकुर तथा समिति सदस्य उपस्थित रहे।

Latest news
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई* *युवा के एनकाउंटर पर देशभर मे हो रहा प्रदर्शन* *अमरकंटक के पर्यटन को नई ऊंचाइयां देने में योग की होगी महत्वपूर्ण भूमिका - कलेक्टर* *कोटा को बड़ी सौगात उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निभाया वादा कोटा अब नगर पालिका* *योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का सशक्त माध्यम सांसद बृजमोहन अग्रवाल*