Global news live
छत्तीसगढ़भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*परशुराम वार्ड मैं हुआ भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट*

*विकास कार्यों की परियोजनाओं के तहत गांधी मंदिर वार्ड एवं परशुराम वार्ड मैं हुआ भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न*

भाटापारा 7 नवंबर/भाटापारा नगर पालिका द्वारा विकास कार्यों की निरंतर श्रृंखला में आज दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं का भूमिपूजन संपन्न हुआ। परशुराम वार्ड में 17.81 लाख रुपये की लागत से सी.सी. रोड निर्माण कार्य तथा गांधी मंदिर वार्ड के लोक उत्सव मैदान परिसर में 29.34 लाख रुपये की लागत से बहुउद्देशीय कॉम्प्लेक्स निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।
दोनों विकास कार्यों का भूमिपूजन पूर्व विधायक
शिवरतन शर्मा  एवं नगर पालिका अध्यक्ष अश्विनी शर्मा  के द्वारा हुआ।
परशुराम वार्ड में प्रस्तावित सी.सी. रोड निर्माण से वार्डवासियों को सुगम आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी तथा स्वच्छ एवं सुदृढ़ बुनियादी ढाँचे की दिशा में एक नई पहल होगी। वहीं, गांधी मंदिर वार्ड में बनने वाला बहुउद्देशीय कॉम्प्लेक्स नागरिकों के लिए आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान करेगा, जिससे क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।
पूर्व विधायक  शिवरतन शर्मा  ने कहा कि भाटापारा नगर का सतत विकास, जनता के सहयोग और जनप्रतिनिधियों के समर्पण का परिणाम है। इन परियोजनाओं से नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा और क्षेत्र की समृद्धि में वृद्धि होगी।
नगर पालिका अध्यक्ष  अश्विनी शर्मा  ने कहा कि नगर के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उद्देश्य है कि भाटापारा को स्वच्छ, सुंदर, सुसज्जित और आधुनिक नगर के रूप में विकसित किया जाए।
साथ में
नगर पालिका उपाध्यक्ष दिलीप छाबड़िया
सभापति गोविंद पटेल मनीष मिश्रा पार्षद उमाशंकर वर्मा नंदु वैष्णव भुवन सिंह ठाकुर  राजेश साहू दशरथ साहू पूर्व जिलामहामंत्री राकेश तिवारी जिलाउपाध्यक्ष सुनील यदु मंडल अध्यक्ष योगेश अनंत युवा मोर्चा अध्यक्ष आशीष टोडर आशीष जायसवाल पूर्व पार्षद लुकु साव संजय बंजारे नारायण नभ साहू आयेशा खान अंजनी जायसवाल लालू मानिकपुरी एवं समस्त वार्डवासी उपस्थित रहे।

Latest news
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई* *युवा के एनकाउंटर पर देशभर मे हो रहा प्रदर्शन* *अमरकंटक के पर्यटन को नई ऊंचाइयां देने में योग की होगी महत्वपूर्ण भूमिका - कलेक्टर* *कोटा को बड़ी सौगात उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निभाया वादा कोटा अब नगर पालिका* *योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का सशक्त माध्यम सांसद बृजमोहन अग्रवाल*