Global news live
करगी रोड कोटाछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*दवनपुर गांव में निकाली गई तिरंगा रैली*

*ग्लोबल न्यूज लाइव वेब कोटा ब्यूरो*
*दवनपुर गांव में निकाली गई तिरंगा रैली*

बिलासपुर , 13 अगस्त 2024/ आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत कोटा ब्लॉक के ग्राम पंचायत दवनपुर में तिरंगा रैली निकाली गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रबल प्रताप सिंह जूदेव मौजूद थे। जूदेव एवं अन्य अतिथियों द्वारा गांव में बिहान की दीदियों और स्कूली बच्चो के साथ तिरंगा रैली निकाली गई। जूदेव द्वारा ग्रामीणजनों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने अपने घरों में तिरंगा लहराने की अपील की गई। उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत आदिवासी विकास विभाग द्वारा संचालित बालक छात्रावास में पौधा भी लगाया। उन्होंने सभी से एक पेड़ मॉ के नाम“ अभियान के तहत पौधा लगाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान सीईओ कोटा युवराज सिन्हा सहित बिहान के महिला सदस्यों एवं ग्राम दवनपुर के ग्रामीणों द्वारा छात्रावास परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत कोटा के अध्यक्ष प्रभात पाण्डेय ,शांति मरकाम , विकास सिंह ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं दीपक उपाध्याय ,तजेश्वर यादव, छात्रावास अधीक्षक दवनपुर शेखर विश्वकर्मा , ओंकार जायसवाल, सियाराम यादव, अभयदीप बेक एवं सरपंच,सचिव दवनपुर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सीईओ युवराज सिन्हा द्वारा समस्त अतिथियों का अभार व्यक्त किया गया।

Latest news
*गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित गंजमती भानु बनीं जिला अध्यक्ष* *छेरका बाधा ग्राम पंचायत में मकान टैक्स वसूली विवाद सरपंच पति और अन्य पर लगाए गए आरोप* *आदिवासी समाज में नई चेतना का संचार* *चैत्र नवरात्रि पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी* *नगर पालिका भाटापारा समय पर जमा करें निकाय कर अवकाश में भी खुला रहेगा कार्यालय* *नवरात्रि में मन्नतों का दर्शन भाटापारा में मातारानी को पत्र अर्पण मेडिकल कॉलेज की मांग* *शहीदों को श्रद्धांजलि भाटापारा में भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु की याद में कार्यक्रम आयोजित* *अमरकंटक में जंगल की आग पर काबू, बजरंग दल और ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी* *कोटा में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन* *कोटा में रामनवमी उत्सव: साईं बाबा सेवा आश्रम में भव्य आयोजन, तैयारियां जोरों पर*