करगी रोड कोटासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*कमल  के आगे पंजा हुआ चारों खाना चित*

*ग्लोबल न्यूज करगी रोड गोपाल यादव की रिपोर्ट**** कोटा ग्लोबल न्यूज समाचार*जनता जनार्दन का मन ट्रिपल इंजन सरकार पर जताया भरोसा विष्णु देव साय की मेहनत और प्रबलबाबा मोहित जायसवाल महाराज सिंह नायक विकास सिंह ठाकुर एवं भाजपा पदाधिकारी एवं कर्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम सुशासन पर जनता ने दी ऐतिहासिक जीत
छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनाव 2025 में अभी तक कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले कोटा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रतनपुर नगर पालिका एवं कोटा नगर पंचायत में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों ने प्रचंड मतों से विजय प्राप्त की। कोटा विधानसभा में कांग्रेस का विधायक होने के बावजूद यहां की जनता ने भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवादी नीतियों तथा डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर अपनी मोहर लगाई है।
पूर्व भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, जो धर्मांतरण के विरुद्ध अपना घर वापसी अभियान चला रहे हैं, ने नवनिर्वाचित अध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि यहां की जनता अब कांग्रेस की धर्म विरोधी नीतियों को भली-भांति समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि यह जीत भाजपा की नीति, नीयत और नेतृत्व की जीत है, जो जनता के भरोसे को दर्शाती है।

जूदेव ने कहा कि भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार—केंद्र, राज्य और अब नगर निकाय में भी—जनता के विश्वास और विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय और छत्तीसगढ़ सरकार के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनकी नीतियों और दूरदृष्टि के कारण प्रदेश में विकास की नई लहर आई है।
कमल  के आगे पंजा हुआ चारों खाना चित नगर पंचायत में  अध्यक्ष पद भाजपा  की सरोज दुर्गेश साहू ने जीता
वार्डक्रमांक 2 दो बार पार्षद रह चुकेभारतीय जनता पार्टी ने लगातार तीसरी बार नगर में सत्ता का जीत हासिल किया। वार्डक्मांक 9 भाजपा के वरिष्ठ वेंकट लाल अग्रवाल 400 वोट से जीत हसिल की व वार्डकमांक 2 प्रदीप कौशिक ने 592 मतों से जीत हासिल की प्रदीप कौशिक लगातार दो बार पार्षद चुने गए एवं उनकी पत्नी अमृता कौशिक भी कोटा नगर पंचायत में अध्यक्ष पद में रह चुकी है एवं तीसरी बार पुनः प्रदीप कौशिक ने जीत हासिल की।
कोटा नगर पंचायत में 12 पार्षद भाजपा 3 कांग्रेस ने जीत दर्ज किया।
कोटा नगर पंचायत में  भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सरोज दुर्गेश साहू ने जीत दर्ज किया, वहीं 15 वार्डों में भारतीय जनता पार्टी पार्षद 12 और कांग्रेस पार्षद 3 सीट में ही  सिमट गये, डी के पी  स्कूल संस्कृति भवन में सुबह से ही भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं व आमजन का मतगणना स्थल पर बड़ी संख्या दिखाई दिया
भारतीय जनता पार्टी डाक मतपत्र से आगे चल रहे थे।
नगर पंचायत कोटा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सरोज दुर्गेश साहू और सभी जीते हुए प्रत्याशियों का विजय रैली निकाली कोटा नगर पंचायत सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया,।

Latest news
*भक्ति में शक्ति शिष्य के समर्पण में झुके गुरु भगवन कल्याण जी* *सेंट्रल बैंक लालपुर के मैनेजर और कैशियर पर लगे आरोप * *पोलियो की दवा पिलाई गई  बच्चों में जागरूकता अभियान जारी* *पोलियो की दवा पिलाई गई  बच्चों में जागरूकता अभियान जारी* *पोलियो की दवा पिलाई गई  बच्चों में जागरूकता अभियान जारी* *पोलियो की दवा पिलाई गई  बच्चों में जागरूकता अभियान जारी* *पोलियो की दवा पिलाई गई — बच्चों में जागरूकता अभियान जारी* *पोलियो की दवा पिलाई गई — बच्चों में जागरूकता अभियान जारी* *69वीं शालेय राज्य स्तरीय सेपक टाकरा बालक/बालिका प्रतियोगिता का हुआ समापन* *धरना मे विधायक इन्द्र साव एवं गिरीश देवांगन शामिल हुए*