Global news live
छत्तीसगढ़भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*सुशासन दिवस पर उपाध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़ शिवरतन शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी जी को किया याद*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट*अटल जी के सुशासन की परिकल्पना को भारतीय जनता पार्टी की सरकार कर रही साकार -शिवरतन शर्मा*
*सुशासन दिवस पर उपाध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़ शिवरतन शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी जी को किया याद*

भाटापारा 25 दिसंबर/भारत रत्न, भाजपा हस्ताक्षर पूर्व प्रधानमंत्री पूज्य अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिन “सुशासन दिवस” पर “अटल जयंती एवं अटल परिसर समारोह” कार्यक्रम का वर्चुअल प्रदर्शन नगर भवन में आयोजित हुआ। जिसमे वर्चुअल रूप से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय  एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव  उपस्थित थे…नगर भवन के इस आयोजन में प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा शिवरतन शर्मा सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
          वर्चुअल कार्यक्रम के उपरांत शिवरतन शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि अटल जी ने भारतवर्ष के लिए जिस सुशासन की परिकल्पना की थी उस परिकल्पना को साकार करने के लिए उपस्थित हम सभी लोगों ने अपना योगदान सुनिश्चित करने हेतु आज संकल्प लेना चाहिए।
       शिवरतन शर्मा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी एक मजबूत सुशासन के पक्षधर थे। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान सुशासन को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए। शर्मा ने कहा कि, अटल जी ने कई दशक पहले कहा था कि ‘अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा’ उनकी बात आज सही साबित हो गई और देश में खिला कमल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र को प्रगति की राह पर आगे लेकर जा रहा है।
उन्होंने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी जी ने सबको साथ लेकर चलना सिखाया। वो तुष्टिकरण की राजनीति के विरोधी थे। उन्होंने कहा था कि विकास सबका होना चाहिए ।
    अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती को लेकर शिवरतन शर्मा ने आगे कहा कि पूरे विश्व में पहचान बनाने वाले अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन है. इस दिवस को पूरे देश में सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है. सुशासन का मतलब है, अच्छा शासन हो और अच्छा प्रशासन हो. जनता को जन सुविधा मिले. हम अटल जी को याद करते हैं. सर्व शिक्षा अभियान किसी ने लागू किया तो अटल बिहारी वाजपेयी ने लागू किया है.
    प्रधानमंत्री रोजगार योजना किसी ने लागू की है तो अटल बिहारी वाजपेयी ने की है. ग्राम सड़क योजना किसने लागू की है तो अटल बिहारी वाजपेयी ने किया है. अगर देश में गोल्डन कॉरिडोर की सड़क बना शुरू हुई है तो अटल बिहारी वाजपेयी ने की है. अटल जी के नेतृत्व में भारत ने पोखरण में परमाणु परीक्षण किया था जिसके बाद पूरी दुनिया ने भारत पर अनेकों प्रतिबंध लगाए थे। लेकिन अटल जी ने सबका डट कर सामना किया था।
पूरे विश्व में ताकत दिखाने का काम अटल बिहारी वाजपेयी ने किया है.
      उक्त अवसर पर राकेश तिवारी, सुनील यदु, योगेश अंनत, आशीष जायसवाल, व्यास यदु, महाबल बघेल, आशीष पुरोहित, नंदकिशोर अग्रवाल,  उमा शंकर वर्मा, अजित निषाद, रवि पांडेय, नीरा साहू, आयशा खान, मधु सोनी, सुखदेव यदु, मनीराम साहू, मुख्य नगरपालिका अधिकारी जफर खान सहित नगर पालिका के कर्मचारी एवं नगर के गणमान्यजन व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Latest news
*11 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में आयोजक विष्णु अग्रवाल* *विपुल बरमैया  ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित* *श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन डोंगरी पारा प्रदीप साहू परिवार के द्वारा * *राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने केशकाल में सड़क उन्नयन कार्य का लिया जायजा* *कोण्डागाँव वनमण्डल अंतर्गत समस्त वन प्रबंधन समितियों में बैठक* *महामहिम राष्ट्रपति के समक्ष रंग पुरवईया बस्तर फोक बैंड कोंडागांव की प्रस्तुति* *छ.ग राज्य का सबसे बड़ा संगठन पत्रकार हित में काम करने वाला ग्लोबल  जर्नलिस्ट एंड मिडिया संघ छ.ग की ... *स्मार्ट मीटर पखवाड़ा: 9 व 23 फरवरी 2026* *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुप्रतीक्षित ‘परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम* *परमहंस स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज हुए  ब्रह्मलीन*