छत्तीसगढ़भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*न पा अध्यक्ष ने भाटापारा रामलीला प्रांगण का निरीक्षण किया*


*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट*

अध्यक्ष हो तो अश्वनी शर्मा जैसा जो लोगों की बुनियादी सुविधाओं को ध्यान में रखकर सभी वार्डों का निरीक्षण करना एवं नगर के लोगों को सुविधा प्रदान करना उनका लक्ष्य है किस तरह से भाटापारा को स्वच्छ बनाया जाए।

नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा निरीक्षण करते हुए रामलीला मैदान का

*भाटापारा* 3 सितंबर/भाटापारा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने आज नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत रामलीला मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान आगामी रामलीला आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं का विस्तृत अवलोकन किया गया, जिसमें मंच, प्रकाश, ध्वनि, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन जैसी सभी महत्वपूर्ण तैयारियों का जायजा लिया गया।
अध्यक्ष शर्मा ने उपस्थित अधिकारियों से चर्चा करते हुए सुनिश्चित किया कि किसी भी प्रकार की समस्या या कमी का त्वरित और प्रभावशाली समाधान किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि रामलीला हमारे गौरवशाली धर्म, संस्कृति और परंपराओं का जीवंत प्रतीक है। इसे भव्य एवं सुरक्षित रूप से आयोजित करना हमारा कर्तव्य है, ताकि हर श्रद्धालु और नगरवासी श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ इस दिव्य आयोजन का आनंद ले सके।
साथ मे नगर पालिका उपाध्यक्ष दिलीप छाबड़िया सभापति मनीष मिश्रा पार्षद सतीश साहू  भुवन सिंह ठाकुर ठाकुर राम साहू ,गोपी ध्रुव आयोजन समिति से संदीप मोनू मल देवनारायण शर्मा बजरंग लाल चौरसिया ,मुख्य नगर पालिका अधिकारी जफर खान इंजीनियर कमलेश साहू पूर्णेन्दु त्रिवेदी एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Latest
*क्रांति दिवस पर सेमरा में कांग्रेस ने शहीदों को किया नमन* *परिषद का बुलडोजर  मुख्य मार्गों से हटाए अवैध कब्जे* *निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 66 मरीजों ने कराया परीक्षण* *नकटी के बाद अब चंदेरी की चरागाह जमीन उद्योगपतियों को सौंपने की तैयारी* * बिल्हा में जीवनदीप समिति के खातों में लाखों का फर्जीवाड़ा* *कोटा ब्लॉक का सबसे बड़ा राशन घोटाला* *अमरकंटक के नर्मदा उद्गम से 500 कांवरियों ने भरी कांवड़  गूंजा हर-हर महादेव* *बाबा धाम जलाभिषेक करने10 अगस्त को होगा कांवरिया संघ रवाना* *MDR नहीं लगेगा आलोक पांडे बोले छोटे व्यापारी को मिली बड़ी राहत* * जशपुर की समृद्ध हाथकरघा संस्कृति को मिली नई पहचान*