अमरकंटक ग्लोबल न्यूजमध्य प्रदेशसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*चरण दास महंत सांसद ज्योत्सना महंत ने किया नर्मदा पूजन,दर्शन*

*अमरकंटक ग्लोबल न्यूज श्रवण उपाध्याय की रिपोर्ट****अमरकंटक में छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत और  कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत ने किया नर्मदा पूजन,दर्शन//अमरकंटक// – मां नर्मदा की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में आज रविवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता चरण दास महंत तथा कोरबा संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने आज पवित्र नगरी अमरकंटक पहुंचकर पतित पावनी मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली पर पूजन – अर्चन पश्चात दर्शन किये  । इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामनाएं मां नर्मदा से कीं ।

अमरकंटक प्रवास के दौरान उनके साथ मरवाही विधानसभा के पूर्व विधायक डॉ.के.के. ध्रुव मनोज गुप्ता, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुखदेव सिंह ग्रेवाल , अशोक शर्मा , जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बूंदा सिंह तथा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसजन मौजूद रहे ।

नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत एवं सांसद ज्योत्सना महंत ने स्थानीय गुरु नानक गुरुद्वारा में भी मत्था टेका तथा ग्रंथी सरदार जंग सिंह एवं विनय सिंह से भेंट कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की ।

पत्रकारों से चर्चा के दौरान सांसद ज्योत्सना महंत ने इंडिया गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार  रेड्डी की जीत की संभावना पर कहा कि “ऐसी संभावना प्रबल है । बिहार में हो रहे आम चुनावों में इस बार इंडिया गठबंधन 100% जीत दर्ज करेगा ।

अमरकंटक प्रवास के दौरान स्थानीय वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने महंत दंपत्ति का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया । इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं मंडलम कांग्रेस अध्यक्ष श्यामलाल सेन तथा नगर परिषद पार्षद देवानंद खत्री (अग्गू) , पत्रकार धनंजय तिवारी सहित अन्य कांग्रेसजन इस मौके पर उपस्थित रहे ।

Latest
*ब्रेकिंग न्यूज़ आमागोहन पंचायत का सचिव सस्पेंड लेकिन बड़े मगरमच्छ अभी भी बेखौफ?* *मां नर्मदा की नगरी का द्वार बदहाल शासन प्रशासन कुंभकर्णी नींद में* *अमरकंटक के सर्वोदय तीर्थ में भक्तिभाव से मनाया जायेगा* *भाटापारा में करियर फेयर एक्सपो 2.0* *बिल्हा ब्लॉक के BPM अनिल गढ़ेवाल पर गंभीर मामला कार्रवाई शून्य हौसला बुलंद* *आचार्य श्री चंद्रदेव जी महाराज का 532वां प्राकट्योत्सव संपन्न* *नानी बाई रो मायरो कथा में सराबोर हो रहे श्रद्धालु  * *संतान सप्तमी का व्रत महिलाओं ने रखा* *ग्लोबल ब्रेकिंग न्यूज़ सड़क निर्माण के ठेकेदार से मारपीट और बंधक बनाने का आरोप* *ब्रेकिंग न्यूज़ PPO जारी खाते में पैसा फिर भी 30 दिन से भुगतान नहीं लेखा नियंत्रक की मनमानी*