Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अमरकंटक में भागवत कथा का समापन*

*18 अगस्त दिन सोमवार अमरकंटक ग्लोबल न्यूज संवाददाता श्रवण उपाध्याय**अमरकंटक के अरण्डी संगम गुफा आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन
*अमरकंटक धार्मिक समाचार*- मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक स्थित अरण्डी संगम गुफा आश्रम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ का आज सोमवार 18- 08- 25 को सफल समापन किया गया । कथा का आयोजन भारतीय स्टेट बैंक शाखा अमरकंटक के प्रबंधक गौरव उपाध्याय द्वारा सपरिवार किया गया ।
कथा वाचन श्रीवृन्दावन धाम के प्रख्यात आचार्य पं. रविकृष्ण शास्त्री जी के मुखारविंद से सप्ताह भर कथा का श्रवण कराया गया जिसमें श्रोताओं और श्रद्धालुओं ने बड़े भाव से कथा का श्रवण किया । इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक शाखा अमरकंटक के प्रबंधक  गौरव उपाध्याय ने बताया कि अमरकंटक में पदस्थ होने के प्रथम दिन ही हमने यह संकल्प ले लिया  था कि माता-पिता सहित श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करूंगा , वह आज  संकल्प पूर्ण हुआ ।

भागवत कथा पूर्णाहुति बाद विशाल भंडारा एवं संतों का किया सम्मान

आज सोमवार को यजमान द्वारा भागवत कथा पूर्णाहुति समापन के उपरांत भव्य भंडारे का आयोजन किया गया तथा इस अवसर पर अमरकंटक के विभिन्न आश्रमों से पधारे संत-महात्माओं का चंदन – वंदन से तिलक कर  पुष्पों की माला और  शाल-श्रीफल भेंट दे सबका अभिनंदन व सत्कार किया गया । आज भागवत कथा की पूर्णाहुति कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित हुए स्वामी नर्मदानंद जी महाराज गीता स्वाध्याय मंदिर ,  स्वामी धर्मानंद जी महाराज कल्याण सेवा आश्रम , स्वामी लवलीन बाबा जी महाराज धारकुंडी आश्रम , स्वामी महेश चेतन जी महाराज तुरी आश्रम , स्वामी केदारनाथ जी महाराज गुफा आश्रम , नर्मदा मंदिर के प्रधान पुजारीगण पं. कामता प्रसाद द्विवेदी , पं. उमेश प्रसाद द्विवेदी , श्री मार्कंडेय आश्रम से रामनरेश शास्त्री ,
शांति कुटी आश्रम से विमल त्रिवेदी,मृत्युंजय आश्रम आदि सभी अनेक संतों एवं ब्राह्मणों का विधिवत पूजन कर अभिनंदन किया गया । भागवत कथा के भंडारे का प्रसाद सभी जनों ने प्रेम पूर्वक ग्रहण किया तथा श्रद्धाभाव पूर्वक भक्तजनो , नगरवासी आदि पधारे भारी संख्या में श्रद्धालुओं को भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया जिससे कथा के आयोजक परिवार मां नर्मदा तट पर पुण्य लाभ अर्जित किया ।

Latest news
*मुख्यमार्ग से जलेश्वर मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण* *नर्मदा उद्गम की पावनता पर नशाखोरी का ग्रहण * *अमरकंटक में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस*
*सुझाव एवं चर्चा के लिए प्रबुद्धजनों द्वारा नपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से मुलाकात *
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई*