
*भाटापारा प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजकुमार बने*

**भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट**
भाटापारा प्रेस क्लब के वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार मल को नया अध्यक्ष चुना गया प्रेस क्लब अध्यक्ष ने कहा बहुत जल्दअपनी नईकार्यकारिणी का गठन करेंगे चयन उपरांत मल ने कहाकि वह अपनी जिम्मेदारी पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ वहन करेंगे। एवं पत्रकारों के हित में हम सभी पत्रकार साथी एक साथ मिलकर कार्य करेंगे एवं पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर आगे की रणनीति तय करेंगे। राजकुमार प्रेस क्लब अध्यक्ष को शहर के विभिन्न समाज सेवी संगठनों और एवं वरिष्ठ नागरिकों ने बधाई दी । प्रेस प्रेस क्लब की आज की बैठक में सभी पत्रकार साथी एवं संरक्षक संजीव तिवारी, संतोष अग्रवाल, गुरमीत गुम्बर,राजीव तिवारी,राजेश शर्मा,सत्यनारायण पटेल,आयशा खांन,जुगलकिशोर तिवारी,विनोदशर्मा, शत्रुघ्नधन साहू,श्यामसुन्दर पुरोहित,वीरेन्र्द उपाध्याय,मो. हारून, शमीम खांन, ललित तिवारी,नितेश गुप्ता,शत्रुध्न सोनवानी,माखन लाल साहू आदि पत्रकार साथी उपस्थित थे। वरिष्ठ पत्रकार ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया संघ छत्तीसगढ़ के महासचिव सत्यनारायण पटेल* कहा पत्रकारों के हित में एकजुट होकर लड़ाई लड़ने की जरूरत

*ग्लोबल न्यूज जिला प्रतिनिधि एवं ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया संघ छत्तीसगढ़ के पत्रकार जुगल किशोर तिवारी** का कहना है कि पत्रकार माना जाना और पत्रकार बने रहना आज के दौर में सबसे बड़ी चुनौती है। पहले अखबारों में छपी खबर का असर अधिक होता था। भले ही वर्तमान में खबरों का असर कम हो गया है, लेकिन हमें समाज में हो रहे गलत कार्यों के खिलाफ हम सभी पत्रकार साथियों को एकजुट होकर आवाज उठानी जारी रखनी चाहिए।