Global news live
करगी रोड कोटासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*बशीर बेग मुस्लिम समाज कोटा के एक बार फिर से अध्यक्ष चुने गए*

***कोटा ग्लोबल न्यूज गोपाल यादव की रिपोर्ट***बशीर बेग मुस्लिम समाज कोटा के एक बार फिर से अध्यक्ष चुने गए।


कोटा-मुस्लिम समाज के बड़े-बुजुर्ग-नवजवानों ने बशीर बेग को बधाई दी।






करगीरोड-कोटा:-मुस्लिम समाज कोटा के नए अध्यक्ष के रूप में एक बार पुनः से बशीर बेग साहब को मुस्लिम समाज कोटा के लोगो ने चुना, शुक्रवार 02 मई को जुमा की नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगो की बैठक के दौरान बशीर बेग साहब के पिछले 02-साल के कार्यकाल मे किए गए कार्यों की समीक्षा के बाद समाज के बड़े-बुजुर्गों नवजवानों की मौजूदगी में पूरे समाज की आम सहमति के बाद बशीर बेग साहब को एक बार फिर से मुस्लिम समाज के अध्यक्ष की कमान दे दी गई एक बार पुनः से मुस्लिम समाज के अध्यक्ष चुने जाने पर समाज के बड़े-बुजुर्गों सहित समाज के नवजवानों ने बशीर बेग साहब को शुभकामनाएं पेश की।


एक बार फिर से अध्यक्ष चुने जाने के बाद बशीर बेग साहब ने पूरी कोटा मुस्लिम समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुस्लिम समाज के लोगो ने एक बार पुनः से मुझ पर भरोसा जताया है..उनके भरोसे पर खरा उतरने की मेरी और मेरे पूरी टीम की कोशिश रहेगी कि बीते दो वर्षों की तरह आने वाले दो वर्षों में भी समाज के मूलभूत बुनियादी-सुविधाओं के लिए शासन प्रशासन के माध्यम सहित मुस्लिम समाज के लोगो के सहयोग से जो कार्य बचे हुए उसे जल्द से जल्द पूर्ण करने का प्रयास किया जाएगा।


इस दौरान मुस्लिम समाज के हाजी रौशन साहब, शरीफ पेंटर, इब्राहिम खान शरीफ खान, साबिर अली, हाफिज गुलजार साहब, मोहम्मद हसन, सदरूदीन खत्री, अहमद हसन, शमीम खान, रफीक बेग, सलीम खान, शहीद खान, आसिफ खान, रूबी खान, हाजी रज्जाक खान, शमशुल खान, अनवर अली, अब्दुल गफ्फार खान, मोहम्मद फिरोज रजा, मोहम्मद जावेद खान हफिज खान, सिराज खान जब्बार खान, अमजद खान, सद्दाम खान, आमिर खान, मोईद कुरैशी, रज्जब खान, अमजद कुरैशी, दादा भाई, बग्गू भाई, अमजद अली, हाशिम अली, आदि सभी नौजवान उपस्थित

Latest news
*गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित गंजमती भानु बनीं जिला अध्यक्ष* *छेरका बाधा ग्राम पंचायत में मकान टैक्स वसूली विवाद सरपंच पति और अन्य पर लगाए गए आरोप* *आदिवासी समाज में नई चेतना का संचार* *चैत्र नवरात्रि पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी* *नगर पालिका भाटापारा समय पर जमा करें निकाय कर अवकाश में भी खुला रहेगा कार्यालय* *नवरात्रि में मन्नतों का दर्शन भाटापारा में मातारानी को पत्र अर्पण मेडिकल कॉलेज की मांग* *शहीदों को श्रद्धांजलि भाटापारा में भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु की याद में कार्यक्रम आयोजित* *अमरकंटक में जंगल की आग पर काबू, बजरंग दल और ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी* *कोटा में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन* *कोटा में रामनवमी उत्सव: साईं बाबा सेवा आश्रम में भव्य आयोजन, तैयारियां जोरों पर*