Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजमध्य प्रदेशसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अमरकंटक  घाट के समीप सुलभ शौचालय महीनों से बंद*

अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट

अमरकंटक कोटितीर्थ घाट के समीप सुलभ शौचालय महीनों से बंद , श्रद्धालु हो रहे परेशान

अमरकंटक – मां नर्मदा की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में इन दिनों ज्येष्ठ अधिमास के अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु , तीर्थयात्री एवं पर्यटक पहुंच रहे हैं । ऐसे समय में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता अत्यंत आवश्यक है लेकिन कोटितीर्थ घाट के समीप स्थित सुलभ शौचालय पिछले कई महीनों से बंद पड़ा हुआ है , जिससे आने वाले श्रद्धालुओं को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है ।
जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 09 क्षेत्र में स्थित यह शौचालय लंबे समय से ताले में बंद है । नर्मदा स्नान एवं दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं , वाहन चालकों तथा स्थानीय लोगों को शौचालय सुविधा न मिलने से परेशानी उठानी पड़ रही है । विशेष रूप से महिलाओं , छोटे बच्चों और बुजुर्गों को अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है , क्योंकि उन्हें दूर स्थित अन्य शौचालयों तक जाना कठिन पड़ रहा है ।

स्थानीय नागरिकों एवं श्रद्धालुओं का कहना है कि धार्मिक और पर्यटन दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थल होने के बावजूद इस प्रकार की मूलभूत सुविधा का बंद रहना चिंताजनक है । अधिमास के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही थी , ऐसे में शौचालय का संचालन लगातार जारी रहना था या शीघ्र प्रारंभ किया जाना आवश्यक है ।
नागरिकों ने नगर परिषद अमरकंटक के अध्यक्ष एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) से मांग की है कि कोटितीर्थ घाट के समीप स्थित बंद सुलभ शौचालय को तत्काल चालू कराया जाए , ताकि श्रद्धालुओं , पर्यटकों और तीर्थयात्रियों को राहत मिल सके तथा अमरकंटक की स्वच्छ एवं सुविधायुक्त धार्मिक नगरी की छवि बनी रहे । सोमवार को पड़ने वाली  सोमवती अमावस को काफी भीड़ बढ़ने की संभावना जताई जा रही है ।

Latest news
*मुख्यमार्ग से जलेश्वर मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण* *नर्मदा उद्गम की पावनता पर नशाखोरी का ग्रहण * *अमरकंटक में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस*
*सुझाव एवं चर्चा के लिए प्रबुद्धजनों द्वारा नपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से मुलाकात *
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई*