अमरकंटक ग्लोबल न्यूज

*अमरकंटक आगमन पर गुरुदेव बाबा ईश्वरशाह जी का भक्तों ने किया भव्य स्वागत,सत्कार *

अमरकंटक आगमन पर गुरुदेव बाबा ईश्वरशाह जी का भक्तों ने किया भव्य स्वागत,सत्कार ।

कल्याण आश्रम से  मृत्युंजय आश्रम तक रही स्वागत यात्रा में सम्मिलित हुए हजारों हरे माधव सत्संगी । ***अमरकंटक ग्लोबल न्यूज लाइव श्रवण उपाध्याय की रिपोर्ट****

अमरकंटक । मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में आगामी 12 एवं 13 अप्रैल 2025 दिन  शनिवार एवं रविवार को रामघाट मैदान में हरे माधव परमार्थ सत्संग समिति कटनी , शाखा रायपुर छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश के तत्वाधान में हरिराया सतगुरु बाबा ईश्वरशाह जी की कृपा दृष्टि एवं पावन हुजूरी में हरे माधव सत्संग का महत्वपूर्ण धार्मिक एवं आध्यात्मिक विशाल आयोजन किया जा रहा है । इसकी आवश्यक तैयारीयां नर्मदा तट रामघाट के साप्ताहिक बाजार मैदान में युद्ध स्तर पर किया जा चुका  है ।
इसी कार्यक्रम में आज 11 अप्रैल दिन शुक्रवार शाम 7 बजे अमरकंटक पधारे सतगुरु बाबा ईश्वरशाह के आगमन पर कल्याण सेवा आश्रम पास उनका भक्तों ने भव्य सत्कार , स्वागत , वंदन और अभिनंदन किया ।
उनके आगमन पर हरे माधव भक्तों ने गुरुदेव के आगे आगे ढोल नगाड़ा , आतिशबाजी , कलश माथे पर लिए , आरती सजाए और झूमती भक्तों की टोली आगे चल रही थी । यह भव्य स्वागत यात्रा मृत्युंजय आश्रम के प्रांगण में पहुंच समाप्त हुई उसके बाद गुरुदेव बाबा ईश्वरशाह जी ने अपने उपस्थित हरे माधव सत्संगियों भक्तों को आशीर्वचन प्रदान किया ।

रामघाट में शनिवार  शाम 5 बजे प्रारंभ होगा सत्संग

उल्लेखनीय है कि हरे माधव सत्संग के आयोजन में मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ राज्य से  हजारो हजारों की संख्या में सिंधी समाज से जुड़े सत्संगी भक्तगण , अन्य श्रद्धालुजन , नगर के श्रोतागण सभी  कार्यक्रम में शामिल होंगे । बाहर से आए भक्तों को जिनके रहने हेतु आवास , भोजन , एवं सत्संग स्थल का सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं ।
बताया गया है कि सद्गुरु बाबा ईश्वरशाह जी का आगमन 11 अप्रैल 2025 शुक्रवार को शाम 7 बजे हो गया है । सतगुरु का सत्संग शनिवार शायं  5 बजे शांति कुटी के सामने नर्मदा तट रामघाट पर बना विशाल पंडाल में हजारों हजारों की उपस्थित के बीच सत्संग प्रारंभ होगा  । सद्गुरु बाबा जी की उपस्थिति एवं सानिध्य में 12 और 13 दो दिवसीय सत्संग में  भारी संख्या में सभी धर्मावलंबी , धर्मभीरु , भक्तगण ,  श्रद्धालुगण उपस्थित रहेंगे । अमरकंटक निवासी  सेवादारों ने बताया कि कार्यक्रम 12 एवं 13 अप्रैल 2025 शनिवार एवं रविवार संध्याकाल 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक रामघाट मैदान में बना  विशाल पंडाल में हरे माधव सत्संग का आयोजन किया जा रहा है , जिसमे सभी धर्मावलंबी पधार कर  सत्संग का लाभ के सकते है ।
पवित्र नगरी अमरकंटक के स्थानीय व्यवस्था प्रभारी देवानंद खत्री एवं अनिल खत्री ने कहा कि 13 अप्रैल रविवार को संध्या समय नर्मदा तट रामघाट के दक्षिण तट में गुरुदेव की उपस्थिति में विशाल  महाआरती का भी आयोजन किया जाएगा  । बाहर से पधारे और  स्थानीय भक्त श्रद्धालुओं गणमान्य  नागरिकों से उक्त आयोजन में सपरिवार , इष्ट , मित्र सहित उपस्थित होकर सफल बनाए । उन्होंने यह भी कहा कि यह प्रथम अवसर है सद्गुरु बाबा ईश्वरशाह जी का आध्यात्मिक धार्मिक सत्संग का आयोजन हेतु पधारे है । अतः आप सभी इस आध्यात्मिक आयोजन में बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता दर्ज करवाए ।

Latest
*राजेश रेल सलाहकार समिति के सदस्य बने* *दशहरा उत्सव में 51 फीट के रावण का होगा दहन* *नमामि देवी नर्मदे महिला मंडल का भव्य डांडिया नन्हीं बच्चियों ने बिखेरा जलवा* *मां कल्याणिका पब्लिक स्कूल में गरबा डांडिया के साथ मना नवरात्र महापर्व* * महामाया दर्शन के बाद कोटा पहुंचे भूपेश बघेल* * 21.27 लाख के 2 सीसी रोड का भूमिपूजन, सड़क नेटवर्क होगा मजबूत* * आदित्य बने भाजपा ग्रामीण जिला सोशल मीडिया कार्यालय प्रभारी* *3.50 लाख का सामुदायिक शौचालय 4 साल में ही जर्जर खैरझिटी में शासन के पैसे की खुलेआम बर्बादी* *आदर्श प्राथमिक शाला में प्रार्थना शेड का भूमिपूजन* *श्रीमद् भागवत कथा और श्री विष्णु महायज्ञ की गूंज*