अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध अमरकंटक पुलिस ने की कार्यवाही *

शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध अमरकंटक पुलिस ने की कार्यवाही ।

*ग्लोबल न्यूज लाइव श्रवण उपाध्याय की रिपोर्टर*

अमरकंटक । मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में गत दिवस दिनांक 27 मार्च 2025 दिन गुरुवार को थाना अमरकंटक पुलिस स्टाफ द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाकर शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध थाना अमरकंटक ने दो मोटरसाइकिल वाहन चालकों के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की है । मोटरसाइकिल वाहन  को जप्त कर सुरक्षार्थ थाना परिसर अमरकंटक में खड़ा कराया गया है।  उपरोक्त प्रकरण पृथक से माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा ।
शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ कार्यवाही जिला पुलिस अधीक्षक मोतिउर रहमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इश्हाक मंसूरी  अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पुष्पराजगढ़ नवीन तिवारी पुलिस थाना अमरकंटक के नगर निरीक्षक लाल बहादुर तिवारी उप निरीक्षक पी एस बघेल  सहायक उप निरीक्षक ईश्वर यादव आरक्षक अमलेश बघेल तथा आरक्षक कृष्णा पवन तथा रघुराज के द्वारा की गई है ।
अमरकंटक थाना पुलिस द्वारा अवैध रूप से शराब पीकर वाहन चलाने वाले तथा लापरवाही और तेज रफ्तार चालकों के खिलाफ कार्यवाही की गई तथा स्टंट करते हुए वाहन चालकों में भय एवं डर का वातावरण भी व्याप्त हो गया है । पुलिस की उक्त कार्रवाई को नागरिकों ने खूब सराहना कर रही  है । नगर निरीक्षक ने कहा है कि इस तरह का चेकिंग अभियान निरंतर नगर में चलता रहेगा , इससे शराबी तथा बदमाश अपराधी किस्म के लोगो में डर का भय बना रहेगा ।

Latest
*क्रांति दिवस पर सेमरा में कांग्रेस ने शहीदों को किया नमन* *परिषद का बुलडोजर  मुख्य मार्गों से हटाए अवैध कब्जे* *निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 66 मरीजों ने कराया परीक्षण* *नकटी के बाद अब चंदेरी की चरागाह जमीन उद्योगपतियों को सौंपने की तैयारी* * बिल्हा में जीवनदीप समिति के खातों में लाखों का फर्जीवाड़ा* *कोटा ब्लॉक का सबसे बड़ा राशन घोटाला* *अमरकंटक के नर्मदा उद्गम से 500 कांवरियों ने भरी कांवड़  गूंजा हर-हर महादेव* *बाबा धाम जलाभिषेक करने10 अगस्त को होगा कांवरिया संघ रवाना* *MDR नहीं लगेगा आलोक पांडे बोले छोटे व्यापारी को मिली बड़ी राहत* * जशपुर की समृद्ध हाथकरघा संस्कृति को मिली नई पहचान*