Global news live
छत्तीसगढ़भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*भाटापारा में स्त्री रोग विशेषज्ञ की पदस्थापना से स्वास्थ्य सुविधाओं का हुआ विस्तार*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट****भाटापारा में स्त्री रोग विशेषज्ञ की पदस्थापना से स्वास्थ्य सुविधाओं का हुआ विस्तार*

भाटापारा,22 नवम्बर/छत्तीसगढ़ शासन प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु लगातार प्रयासरत है। इस कड़ी में स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल तथा कलेक्टर दीपक सोनी की पहल से जिले के सिविल अस्पताल भाटापारा में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ ऋतु बघमार की नवीन पदस्थापना की गई है जिससे क्षेत्र की जनता को सुविधा का लाभ मिलने लगा है। इस बारे में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश कुमार अवस्थी ने बताया की सिविल अस्पताल भाटापारा में स्त्री रोग विशेषज्ञ की पदस्थापना से महिलाओं की रूटीन ओपीडी जाँच के साथ-साथ सामान्य और सिजेरियन प्रसव होने लगा है इसके अलावा महिला नसबंदी और गर्भपात की भी सुविधा उपलब्ध हुई है। भाटापारा के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेन्द्र माहेश्वरी के अनुसार स्त्री रोग विशेषज्ञ की पदस्थापना से अब तक 3 सिजेरियन प्रसव हो चुके है 30 महिला नसबंदी तथा दो गर्भपात की सुविधा मरीजों को प्रदान की गई है। अस्पताल में सोनोग्राफी की भी सुविधा उपलब्ध
है।
*स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.ऋतु शिल्प वर्मा ने सिविल हॉस्पिटल भाटापारा में कार्यभार संभाला*
भाटापारा के सिविल हॉस्पिटल में रायपुर मेडिकल कॉलेज से शिक्षित गोल्ड मेडलिस्ट स्त्री रोग एवं प्रसूति विशेषज्ञ डॉ. ऋतु शिल्प वर्मा ने अपना कार्यभार ग्रहण किया है ।डॉ. रितु शिल्प वर्मा ने दूरबीन पद्धति से गर्भाशय के इलाज करने में फैलोशिप किया है। साथ ही सोनोग्राफी एवं  सी.आई. एम. पी. रजो निवृत्ति के समय की समस्याओं एवं बांझपन की समस्याओं को दूर करने में भी विशेषज्ञता हासिल किया है। वर्तमान में डॉ. रितु “इंडियन मेनोपॉज सोसायटी चैप्टर रायपुर” की पदाधिकारी हैं। डॉ. रितु ने पूर्व में जिला चिकित्सालय दुर्ग में भी अपनी सेवाएं दी हैं।

Latest news
*मुख्यमार्ग से जलेश्वर मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण* *नर्मदा उद्गम की पावनता पर नशाखोरी का ग्रहण * *अमरकंटक में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस*
*सुझाव एवं चर्चा के लिए प्रबुद्धजनों द्वारा नपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से मुलाकात *
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई*