Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*मुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री से मिलकर  सौपा पत्र *

***अमरकंटक ग्लोबल न्यूज*****पवित्र नगरी अमरकंटक में महाविद्यालय खोलने हेतु रामलाल रौतेल ने मुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री से मिलकर  सौपा पत्र ।

*संवाददाता / श्रवण उपाध्याय की रिपोर्ट*

अमरकंटक / मां नर्मदा जी उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में महाविद्यालय खोले जाने के लिए स्वीकृत हेतु मध्य प्रदेश राज्य स्तरीय कोल जनजाति विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त और  अनूपपुर विधानसभा के पूर्व विधायक श्री  रामलाल रौतेल ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी को  मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल में मिलकर पत्र क्रमांक राकोवि/Q /25 दिनांक 25 मार्च 2025 को पत्र सौंप कर मांग की है । इसी तरह श्री इंदर सिंह परमार मंत्री उच्च शिक्षा आयुष तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग से भी  मंत्रालय में मिलकर पवित्र नगरी अमरकंटक में महाविद्यालय खोले जाने  की स्वीकृत हेतु पत्र सौपा गया है ।
उल्लेखनीय है कि सौपे गए पत्र में उल्लेख किया गया है कि अमरकंटक नगर से 15 किलोमीटर दूर केंद्रीय विश्वविद्यालय है लेकिन स्थानीय छात्र-छात्राओं को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है । श्री रामलाल रौतेल ने माननीय मुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री से पत्र देते हुए अनुरोध किया है कि अमरकंटक नगर में महाविद्यालय खोला जाना नितांत आवश्यक है । अमरकंटक में छात्र-छात्राओं की पर्याप्त संख्या भी है ।  अभी छात्र / छात्राओं को पुष्पराजगढ़ एवं दूरस्थ क्षेत्र जाकर महाविद्यालय शिक्षा लेना पड़ता है , इससे गरीब छात्राओं को अनावश्यक अतिरिक्त आर्थिक भार उठाना पड़ता है । श्री रौतेल ने मुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री को पत्र देते हुए अनुरोध किया है कि इसी शैक्षणिक सत्र 25/ 26 से ही  महाविद्यालय खोला जाए ताकि छात्र-छात्राएं बाहर जाने को विवस ना हो ।
गौरतलब है कि उच्च शिक्षा मंत्री के अमरकंटक प्रवास पर भी पवित्र नगरी अमरकंटक में महाविद्यालय खोले जाने हेतु मांग की गई थी , इस पर उन्होंने आवश्यक पहल करने तथा महाविद्यालय खोले जाने हेतु अपनी मंशा जताई थी । साथ ही मध्य प्रदेश राज्य स्तरीय कोल जनजाति विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त श्री रामलाल रौतेल अमरकंटक प्रवास के दौरान स्थानीय पत्रकारो के साथ संक्षिप्त भेट वार्ता में इस दिशा में सार्थक पहल करने का आश्वासन दिया था । यह पत्र इसी तारतम्य में  पहल किए जाने का एक प्रयास है ।

Latest news
*मुख्यमार्ग से जलेश्वर मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण* *नर्मदा उद्गम की पावनता पर नशाखोरी का ग्रहण * *अमरकंटक में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस*
*सुझाव एवं चर्चा के लिए प्रबुद्धजनों द्वारा नपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से मुलाकात *
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई*