Global news live
अमरकंटक

*अमरकंटक में संतो व भक्तों ने बजाई चीतल की जान *

रुद्रगंगा में कुत्तों से संतो व भक्तों ने बजाई चीतल की जान ।
अमरकंटक ग्लोबल न्यूज लाइव/ श्रवण उपाध्याय
मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में आज गंगा दशहरा के पावन पर्व पर रुद्रगंगा स्थल पास बना छोटा चेकडैम में एक युवा चीतल को कुत्तों ने घेर रखा था । फक्कड़ बाबा आश्रम में चल रहे धार्मिक अनुष्ठान में उपस्थित संत एवम भक्तो के जब उस चीतल पर नजर पड़ी तो कुत्तों को भगाकर चीतल को पानी से बाहर निकाल कर फॉरेस्ट विभाग को सूचना दी गई ।
फॉरेस्ट रेंजर व्ही के श्रीवास्तव ने बताया की सूचना प्राप्त होते ही टीम भेजी गई तथा चीतल को वन्हा से उठा कर लाया गया और तत्काल पशु चिकित्सालय उपचार हेतु भेजा गया । चीतल के गले में एक फेंसिंग की कटिली तार चुभी हुई थी और कुत्तों ने चीतल के पीछे भाग को थोड़ा नोच भी डाला है । लोगो द्वारा चिंता जताया जा रहा था की जब चीतल जंगल से नदी की ओर पानी पीने के लिए आ रहा होगा तो उसने कटिली फेंसिंग में छलांग लगाने पर वह फस गया और तार गले में जा घुसी और वह टूट कर रह गई । घायल अवस्था में देख कई कुत्तों द्वारा भी आक्रमण किया गया होगा जन्हा वह पानी में जा घुसा। वन्हा भी कुत्ते पीछा किए हुए थे जिन्हे भगाकर चीतल की रक्षा की गई । रुद्रगंगा पास बना छोटा चेक डैम में वह कब से पडा हुआ था , यह कह पाना मुस्किल है । जब लोगो की नजर पड़ी तो उसे पानी से बाहर निकाल लाया गया और उसके पैर में कपड़ा बांध कर लिटा दिया गया ताकि वह भाग न सके तथा फॉरेस्ट विभाग को तत्काल सूचना दी गई । उसका उपचार जारी है ।

Latest news
*गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित गंजमती भानु बनीं जिला अध्यक्ष* *छेरका बाधा ग्राम पंचायत में मकान टैक्स वसूली विवाद सरपंच पति और अन्य पर लगाए गए आरोप* *आदिवासी समाज में नई चेतना का संचार* *चैत्र नवरात्रि पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी* *नगर पालिका भाटापारा समय पर जमा करें निकाय कर अवकाश में भी खुला रहेगा कार्यालय* *नवरात्रि में मन्नतों का दर्शन भाटापारा में मातारानी को पत्र अर्पण मेडिकल कॉलेज की मांग* *शहीदों को श्रद्धांजलि भाटापारा में भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु की याद में कार्यक्रम आयोजित* *अमरकंटक में जंगल की आग पर काबू, बजरंग दल और ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी* *कोटा में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन* *कोटा में रामनवमी उत्सव: साईं बाबा सेवा आश्रम में भव्य आयोजन, तैयारियां जोरों पर*