Global news live
छत्तीसगढ़भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*संदिग्धों की पहचान के लिए पुलिस का सख्त चेकिंग अभियान*

//बलौदा बाजार भाटापारा ग्लोबल न्यूज//

भाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट********/जिले में संदिग्ध प्रवृत्ति के लोगों और अवैध प्रवासियों की पहचान के लिए पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान शुरू किया है। जिले के सभी थाना और चौकी की पेट्रोलिंग टीमें बाहरी कर्मचारियों, फेरीवालों, रोड किनारे दुकान लगाने वालों, डेरा वालों और बाहर से आए मुसाफिरों से पूछताछ कर रही हैं। उनसे पहचान पत्र और अन्य दस्तावेज लिए जा रहे हैं। साथ ही, अनिवार्य रूप से उनके फिंगरप्रिंट भी लिए जा रहे हैं। 
इस अभियान को प्रभावी बनाने के लिए 18 मार्च 2025 को पुलिस कार्यालय सभाकक्ष बलौदाबाजार में बैठक हुई थी। इसमें जिले के सभी थाना और चौकी में पेट्रोलिंग ड्यूटी में तैनात प्रधान आरक्षक और आरक्षकों को निर्देश दिए गए थे कि वे अपने क्षेत्र में घूमने वाले ऐसे सभी लोगों की पहचान करें। उनसे दस्तावेज प्राप्त कर अनिवार्य रूप से उनके फिंगरप्रिंट लें। पुलिस ने पेट्रोलिंग स्टाफ को अलग-अलग टास्क सौंपे हैं। फेरीवालों, ढाबों में काम करने वालों, रोड किनारे दुकान लगाने वालों, डेरा वालों, रूई-गद्दा दुकानदारों, बाहर से आए मुसाफिरों, टायर-ट्यूब दुकानों में काम करने वालों और ट्रांसपोर्ट में हेल्पर का काम करने वालों की जांच की जा रही है। जिले के सभी थाना और चौकी में बाहरी कर्मचारियों और मुसाफिरों की पहचान कर उनके दस्तावेज लिए जा रहे हैं। उनके फिंगरप्रिंट लेकर NAFIS में अपलोड किए जा रहे हैं।

Latest news
*मुख्यमार्ग से जलेश्वर मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण* *नर्मदा उद्गम की पावनता पर नशाखोरी का ग्रहण * *अमरकंटक में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस*
*सुझाव एवं चर्चा के लिए प्रबुद्धजनों द्वारा नपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से मुलाकात *
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई*