छत्तीसगढ़भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*नपा अध्यक्ष  अश्वनी शर्मा का छग पेंशनधारी कल्याण संघ ने किया सम्मान*



*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट**
नगर पालिका परिषद भाटापारा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष  अश्वनी शर्मा के लिए छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ ने सम्मान समारोह का आयोजन किया। पेंशनधारी कल्याण संघ ने नगर पालिका चुनाव में जीत पर बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए नगर पालिका अध्यक्ष  शर्मा को बेहतर कार्य करने का आशीर्वाद भी दिया। इस दौरान संघ की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के तारतम्य में विभिन्न क्षेत्रों में सेवा देने वाली पाँच महिलाओं का भी सम्मान किया गया।

छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ की ओर से सोमवार 10 मार्च को संघ कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद भाटापारा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष  अश्वनी शर्मा को आमंत्रित किया गया था। संघ ने नपा अध्यक्ष  शर्मा को नगरीय निकाय चुनाव में विजय प्राप्त करने पर बधाई देते हुए सम्मानित किया। इस आयोजन के लिए नपा अध्यक्ष श्री शर्मा ने संघ का आभार जताते हुए उनसे जनकल्याण में बेहतर कार्य करने के लिए आशीर्वाद माँगा। साथ ही नपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने पेंशनधारियों की नगर पालिका से संबंधित किसी भी तरह की समस्या के त्वरित निराकरण का वादा किया।

इस कार्यक्रम के दौरान पेंशनधारी कल्याण संघ की ओर से महिला दिवस के उपलक्ष्य में अनेक क्षेत्रों में बेहतर सेवा के लिए  रोहिणी मंडावी,  राजकुमारी मिरी, उत्तरा वर्मा,  निर्मला वर्मा एवं  सरोज बाघमार का सम्मान किया गया। संघ की ओर से स्वागत भाषण  आर.पी. पटेल ने दिया। कार्यक्रम में नायक सर,  एम. यदु,  कमल नारायण यदु,  आर. एस. शर्मा एवं आशाराम अनंत विशेष रूप से उपस्थित थे।

Latest news
*69वीं शालेय राज्य स्तरीय सेपक टाकरा बालक/बालिका प्रतियोगिता का हुआ समापन* *धरना मे विधायक इन्द्र साव एवं गिरीश देवांगन शामिल हुए* *आत्मनिर्भर भारत अभियान: भाटापारा प्रेसवार्ता* *डिप्टी सीएम ने लगभग सात करोड़ रुपए के विकास कार्यो का किया लोकार्पण व भूमिपूजन* *अमरकंटक बजरंग दल की पहल से  पशुओं को मिला ‘सुरक्षा कवच’* *अखिल भारतीय नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ* *शराब दुकान को शीघ्र अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग* *अमरकंटक में 69वीं राज्य स्तरीय शालेय  प्रतियोगिता का भव्य आगाज़* *खेल केवल जीत-हार नहीं, जीवन का उत्सव है:- शिवरतन शर्मा* *महिला ने लगाया आरक्षक पर गंभीर आरोप जबरदस्ती अवैध शराब बेचने का मामला *