भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*पहले मतदान फिर किया बारात प्रस्थान, दूल्हे राजा ने मताधिकार का प्रयोग करने लोगों से की अपील*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट****

*त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025*

*पहले मतदान फिर किया बारात प्रस्थान, दूल्हे राजा ने मताधिकार का प्रयोग करने लोगों से की अपील*

*नये वोटरों ने  मतदान कर जताई ख़ुशी*

भाटापारा17 फरवरी शादी एक सामाजिक दायित्व है और हर व्यक्ति के लिए अपने शादी क़ा दिन बहुत ही खास होता है। इस खास दिन में लोकतंत्र की मजबूती के लिए मताधिकार के प्रयोग को तरजीह देकर पहले मतदान करना और उसके बाद बारात के लिए निकलना उस दिन को और भी ख़ास बना देता है।

जनपद पंचायत सिमगा अंतर्गत ग्राम करही निवासी विकासखंड सिमगा अंतर्गत ग्राम करही के गुलशन दास मानिकपुरी की मतदान के दिन 17 फ़रवरी 2025 को शादी थी। गुलशन ने  मतदान के महत्व को समझते हुए लोकतंत्र में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने पहले मतदान कर अपना कर्तव्य निभाया उसके बाद बारात के लिए प्रस्थान किया। उन्होंने  शासकीय प्राथमिक शाला  करही पहुंचकर  मतदान केंद्र क्रमांक 253 में मतदान किया। जनपद पंचायत भाटापारा के ग्राम देवरी में भी विवाह कार्यक्रम में व्यस्त रहते हुए भी दो वर हेम राम निषाद एवं  हेमू राम निषाद ने आज मतदान किया। ग्राम देवरी निवासी हेम राम और हेमू राम दोनों सगे भाई हैं।

मतदान के लिए नये वोटरों में भी उत्साह देखने को मिला सिमगा ब्लॉक के ग्राम लावर निवासी मोनिका ध्रुव ने बताया कि पहली बार मतदान करने आई है। मतदान करने पर बहुत ख़ुशी मिली। लोकतंत्र में मताधिकार सबसे बड़ा अधिकार है। आज इसका उपयोग कर गर्व महसूस हो रही है।

Latest news
*69वीं शालेय राज्य स्तरीय सेपक टाकरा बालक/बालिका प्रतियोगिता का हुआ समापन* *धरना मे विधायक इन्द्र साव एवं गिरीश देवांगन शामिल हुए* *आत्मनिर्भर भारत अभियान: भाटापारा प्रेसवार्ता* *डिप्टी सीएम ने लगभग सात करोड़ रुपए के विकास कार्यो का किया लोकार्पण व भूमिपूजन* *अमरकंटक बजरंग दल की पहल से  पशुओं को मिला ‘सुरक्षा कवच’* *अखिल भारतीय नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ* *शराब दुकान को शीघ्र अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग* *अमरकंटक में 69वीं राज्य स्तरीय शालेय  प्रतियोगिता का भव्य आगाज़* *खेल केवल जीत-हार नहीं, जीवन का उत्सव है:- शिवरतन शर्मा* *महिला ने लगाया आरक्षक पर गंभीर आरोप जबरदस्ती अवैध शराब बेचने का मामला *