Global news live
उत्तर प्रदेश ग्लोबल न्यूज वेबप्रयागराज ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*महाकुम्भ में नागा संतों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए भरी हुंकार*

****प्रयागराज ग्लोबल न्यूज राम आसरे की रिपोर्ट****महाकुम्भ में नागा संतों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए भरी हुंकार

अखाड़ों के नागा साधुओं ने पारंपरिक पूजा-अर्चना के साथ नदी शुद्धिकरण का संकल्प लिया

वाटर विमेन शिप्रा पाठक ने कहा, पर्यावरण संरक्षण को लेकर यदि आज हम नहीं जागे तो आने वाली पीढ़ियां तरस जाएंगी

संगम की रेत से किया उदघोष, अध्यात्म जागरण से ही पर्यावरण जागरण संभव

प्रयागराज। महाकुम्भनगर, संगम की रेत पर नागा साधुओं ने एकजुट होकर पर्यावरण संरक्षण के लिए हुंकार भरी। इस ऐतिहासिक आयोजन में विभिन्न अखाड़ों के नागा साधुओं ने पारंपरिक पूजा-अर्चना के साथ नदी शुद्धिकरण का संकल्प लिया। नागा संन्यासियों को संबोधित करते हुए वाटर विमन शिप्रा पाठक ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर यदि आज हम नहीं जागे तो आने वाली पीढ़ियां महाकुम्भ के मोक्ष और पुण्य को तरस जाएंगी।
  कार्यक्रम के दौरान नागा साधुओं ने संकल्प लिया कि हर व्यक्ति हर वर्ष एक पौधा लगाएगा और उसका संरक्षण करेगा। इस पहल के जरिए देशभर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
   अमृतेश्वर महादेव पीठाधीश्वर सहदेवानंद गिरी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह एक ऐतिहासिक क्षण है, जब अध्यात्म और पर्यावरण एक साथ खड़े हैं। वहीं, दिगंबर शक्ति गिरी ने कहा कि इस पहल को पूरे भारत में फैलाया जाएगा। जिससे देश को हरा-भरा बनाया जा सके। महाकुम्भ में हुए इस अनोखे संगम ने यह सिद्ध कर दिया कि जब धर्म और पर्यावरण एक साथ आते हैं, तो एक नया जागरण जन्म लेता है।
   संतों ने कहा कि नागा साधु केवल तपस्वी नहीं, बल्कि राष्ट्र रक्षकों का इतिहास भी रखते हैं। जब-जब राष्ट्र पर आक्रमण हुआ, नागाओं ने तलवार उठाई है। अब समय आ गया है कि वे त्रिशूल, डमरू और तलवार के साथ यह संदेश दें कि नदियों के दोहन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Latest news
*मुख्यमार्ग से जलेश्वर मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण* *नर्मदा उद्गम की पावनता पर नशाखोरी का ग्रहण * *अमरकंटक में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस*
*सुझाव एवं चर्चा के लिए प्रबुद्धजनों द्वारा नपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से मुलाकात *
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई*