Global news live
पंखाजूर

*सड़क हादसे में प्रिंसिपल की मौत*

सड़क हादसे में प्रिंसिपल की मौत…स्कूल जाने के लिए निकले थे…तभी तेज रफ्तार बाइक जोरदार टक्कर मार दी–

//बिप्लब कुण्डू–की रिपोर्ट//

पखांजुर//ग्लोबल न्यूज़//
कांकेर जिले के पखांजूर इलाके में मंगलवार सुबह हुई 2 बाइक की जोरदार टक्कर में शिक्षक की मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक पर सवार युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे पखांजूर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला पखांजूर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, पखांजूर के रहने वाले रविंद्र मजूमदार मरोड़ा की प्राथमिक शाला में प्रधान अध्यापक थे। मंगलवार की सुबह वो हर दिन की तरह अपनी बाइक से स्कूल जाने के लिए निकले थे। घर से महज एक किलोमीटर की दूरी पर PV-33 गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में रविंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सड़क पर गिरने से उनके सिर पर गंभीर चोट आई थी। वहीं दूसरी बाइक पर सवार युवक को भी गंभीर चोट आई है। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को लेकर सिविल अस्पताल पहुंची, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने प्रधानाध्यापक रविंद्र मजूमदार को मृत घोषित कर दिया, वहीं घायल युवक का इलाज अस्पताल में जारी है। उसके चेहरे पर गंभीर चोट आई है।
पुलिस ने मृत शिक्षक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। वहीं प्रधान अध्यापक की मौत से मरोड़ा प्राथमिक अस्पताल में अन्य शिक्षक और छात्र बेहद दुखी हैं। स्कूल के शिक्षक भी रविंद्र की मौत की सूचना सुनकर अस्पताल पहुंचे।

Latest news
*नवनियुक्त एल्डरमेनों ने नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से की सौजन्य भेंट* *आपातकाल के 51 वर्ष लोकतंत्र की हत्या का काला दिन* *मुख्यमार्ग से जलेश्वर मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण* *नर्मदा उद्गम की पावनता पर नशाखोरी का ग्रहण * *अमरकंटक में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस*
*सुझाव एवं चर्चा के लिए प्रबुद्धजनों द्वारा नपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से मुलाकात *
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत*