Global news live
पंखाजूर

*विधायक ने कार्यकर्ताओं को भरा जोश*

*बूथ चलो अभियान में विधायक नाग ने कार्यकर्ताओ में भरा जोश :-*
/बिप्लब कुण्डू–की रिपोर्ट/

*सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचाने को विधायक ने की अपील*

पखांजुर//ग्लोबल न्यूज//
प्रदेश़ में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। लगातार बैठकों का दौर शुरू हो गया है। वहीं कांग्रेस भी बैठक लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा कर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार कर रही है। विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा बूथ चलो अभियान की शुरुआत की गई है। जिले के सभी 3 विधानसभा सीटों में कांग्रेस के सभी दिग्गज नेता बूथ चलो अभियान में जुट रहे है ।

इसी कड़ी में शुक्रवार को अंतागढ़ विधानसभा के ग्राम पंचायत मासबरस सहित इर्राबोड़ी, दुग्गापराली, पुनगांव , बर्रेबेड़ा में आयोजित बूथ चलो अभियान कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक अनूप नाग ने शिरकत की और बूथ कार्यकर्ताओं में जोश भरा।

विधायक नाग ने कार्यक्रम में बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक के साथियों से कांग्रेस संगठन व वर्तमान सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों व महत्वपूर्ण योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की व जन समूह को संबोधित किया ।


*इनकी रही मौजूदगी*

राज्य योजना आयोग सदस्य कांति नाग, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश चंदेल, शेख शरीफ कुरेशी, अखिलेश श्रीवास्तव, सरपंच प्रतिमा पद्माकर, शिवराम गावड़े, अग्दु राम पोटाई, बलदेव दुग्गा, इतवारू राम, परदेसी राम उईके, सियालाल मरकाम, रमेश बघेल, तुलसीराम कुलदीप, सुकदू पोटाई, मनीष मंडावी, राकेश गुप्ता, दिलीप सरकार, पुनीत पटेल, चंद्रज्योत् रामटेके, रामकुमार मंडावी, पुष्प ध्रुव, अनिता पटेल समेत भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Latest news
*11 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में आयोजक विष्णु अग्रवाल* *विपुल बरमैया  ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित* *श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन डोंगरी पारा प्रदीप साहू परिवार के द्वारा * *राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने केशकाल में सड़क उन्नयन कार्य का लिया जायजा* *कोण्डागाँव वनमण्डल अंतर्गत समस्त वन प्रबंधन समितियों में बैठक* *महामहिम राष्ट्रपति के समक्ष रंग पुरवईया बस्तर फोक बैंड कोंडागांव की प्रस्तुति* *छ.ग राज्य का सबसे बड़ा संगठन पत्रकार हित में काम करने वाला ग्लोबल  जर्नलिस्ट एंड मिडिया संघ छ.ग की ... *स्मार्ट मीटर पखवाड़ा: 9 व 23 फरवरी 2026* *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुप्रतीक्षित ‘परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम* *परमहंस स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज हुए  ब्रह्मलीन*