Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*नर्मदा महोत्सव में आयोजित होगा सांध्यकालीन निर्झरणी महोत्सव *

*अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट*

अमरकंटक नर्मदा महोत्सव में आयोजित होगा सांध्यकालीन निर्झरणी महोत्सव

करमा,गुदुम बाजा,शंखध्वनि,भक्ति संगीत,छत्तीसगढ़ लोकगायन की प्रस्तुति दी जाएंगी


अनूपपुर/अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली/ पवित्र पावन नगरी अमरकंटक में दो दिवसीय माँ नर्मदा महोत्सव-2026 का आयोजन 24 एवं 25 जनवरी 2026 को होगा । महोत्सव में मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग के तत्वाधान में तथा जिला प्रशासन अनूपपुर एवं श्री नर्मदे हर सेवा न्यास अमरकंटक के सहयोग से निर्झरणी महोत्सव का आयोजन 24 जनवरी 2026 को शाम 5 बजे से मां नर्मदा के रामघाट में किया जाएगा ।

निर्झरणी महोत्सव में बैगा जनजाति द्वारा करमा नृत्य की प्रस्तुति डिण्डौरी जिले के अर्जुन सिंह धुर्वे एवं साथी गोंड़ जनजाति द्वारा गुदुम बाजा नृत्य की प्रस्तुति अनूपपुर जिले के शिवप्रसाद धुर्वे एवं साथी तथा छत्तीसगढ़ी लोकगायन की प्रस्तुति छत्तीसगढ़ के संजीवन टांडिया एवं साथी द्वारा दी जाएगी । साथ ही भुवनेश्वर के सुनील साहू एवं साथी द्वारा शंखध्वनि एवं सिवनी की बाली ठाकरे एवं साथी द्वारा भक्ति संगीत की प्रस्तुति दी जाएगी ।

जिला प्रशासन अनूपपुर द्वारा नागरिकों से अमरकंटक नर्मदा महोत्सव एवं निर्झरणी महोत्सव के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की गई है ।

Latest news
*गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित गंजमती भानु बनीं जिला अध्यक्ष* *छेरका बाधा ग्राम पंचायत में मकान टैक्स वसूली विवाद सरपंच पति और अन्य पर लगाए गए आरोप* *आदिवासी समाज में नई चेतना का संचार* *चैत्र नवरात्रि पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी* *नगर पालिका भाटापारा समय पर जमा करें निकाय कर अवकाश में भी खुला रहेगा कार्यालय* *नवरात्रि में मन्नतों का दर्शन भाटापारा में मातारानी को पत्र अर्पण मेडिकल कॉलेज की मांग* *शहीदों को श्रद्धांजलि भाटापारा में भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु की याद में कार्यक्रम आयोजित* *अमरकंटक में जंगल की आग पर काबू, बजरंग दल और ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी* *कोटा में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन* *कोटा में रामनवमी उत्सव: साईं बाबा सेवा आश्रम में भव्य आयोजन, तैयारियां जोरों पर*