Global news live
छत्तीसगढ़भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*39 वॉ यूथ नेशनल बास्केटबॉल में भाटापारा के मेराज का हुआ चयन*


**भाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट****कोलकाता में 29 नवंबर 2024 से 5 दिसंबर 2024 तक आयोजित हो रहे 39 वाँ यूथ नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में मेराज खान का चयन हुआ है । जिला बलौदाबाजार-भाटापारा बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष राजकुमार मल ने बताया की बलौदाबाजार – भाटापारा जिला बनने के बाद पहली बार यूथ बास्केटबॉल नेशनल प्रतियोगिता में शहर के खिलाड़ी का चयन हुआ है । विगत दिनों भिलाई में आयोजित चयन ट्रायल प्रतियोगिता में मेराज ने जिला बास्केटबॉल संघ की ओर से भाग लिया था चयन ट्रायल पश्चात 21 नवंबर से 26 नवंबर 2024 तक नेशनल कोचिंग कैंप राजनांदगांव स्थित साईं ट्रेनिंग सेंटर में हुआ तथा छत्तीसगढ़ की उक्त प्रतियोगिता के लिए आज रवाना हुई । यूथ नेशनल में मेराज के चयन होने पर जिला बास्केटबॉल संघ के पदाधिकारी गिरीश वाढेर, फारुख अहमद,राजकुमार मल,अरुण गुप्ता,आलोक गुप्ता,सुनील यदु,अभिषेक फिलिप,डॉ विकास आडिल, शरद पंसारी,निर्मल जांगड़े, समी अहमद आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।

Latest news
*मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई* *युवा के एनकाउंटर पर देशभर मे हो रहा प्रदर्शन* *अमरकंटक के पर्यटन को नई ऊंचाइयां देने में योग की होगी महत्वपूर्ण भूमिका - कलेक्टर* *कोटा को बड़ी सौगात उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निभाया वादा कोटा अब नगर पालिका* *योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का सशक्त माध्यम सांसद बृजमोहन अग्रवाल* *अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सिटी मॉल में सामूहिक योगाभ्यास*