Global news live
करगी रोड कोटाछत्तीसगढ़बिलासपुरसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*बिलासपुर नसबंदी कांड डॉ. गुप्ता को 2 साल जेल 5 आरोपी बरी*

कोटा/ बिलासपुर ग्लोबल न्यूज नारायण यादव की रिपोर्ट

बिलासपुर नसबंदी कांड में 11 साल बाद फैसला आया है। डॉ. आरके गुप्ता को 2 साल की जेल और 25 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया है। 5 अन्य आरोपियों को सबूत के अभाव में बरी कर दिया गया है। 2014 में हुए इस कांड में 15 महिलाओं की मौत हुई थी

इस मामले में एडीजे कोर्ट बिलासपुर के  न्यायाधीश शैलेश कुमार ने सर्जन डॉ.  डॉ. गुप्ता पर गैर इरादतन हत्या का आरोप था। कोर्ट ने माना कि कम समय में अधिक ऑपरेशन करने और लापरवाही के कारण यह घटना हुई। डॉ. गुप्ता ने एक प्रशिक्षु के साथ महज 3 घंटे में 83 ऑपरेशन किए थे

इसके अलावा धारा 337 के तहत 6 महीने की सजा, 500 रुपए जुर्माना और एक अन्य धारा में 1 महीने की सजा भी सुनाई गई है। कोर्ट ने माना है कि, कम समय में अधिकं ऑपरेशन करने और लापरवाही के कारण यह घटना हुई।बता दें कि, नसबंदी कांड के बाद यह मामला राष्ट्रीय  अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में रहा था। घटना के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी बिलासपुर पहुंचे थे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की थी। वहीं इस मामले में दवा सप्लाई से जुड़े महावर फार्मा और कविता फार्मास्यूटिकल्स के संचालकों समेत 5 आरोपी रमेश महावर, सुमित महावर, राकेश खरे, राजेश 15 महिलाओं की मौत…खरे और मनीष खरे को कोर्ट ने सबूत के अभाव में दोषमुक्त कर दिया।2014 में हुआ था नसबंदी कांड यह मामला नवंबर 2014 का है, जब सकरी क्षेत्र के नेमिचंद्र जैन अस्पताल समेत पेंडारी और पेंड्रा में सरकारी नसबंदी शिविर लगाए गए थे। इन शिविरों में बड़ी संख्या में महिलाओं की नसबंदी की गई थी। ऑपरेशन के बाद तबीयत बिगड़ने से 100 से अधिक महिलाओं को सिम्स, जिला अस्पताल और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। इनमें से 15 महिलाओं की मौत हो गई थी, इसके कारण देश में हड़कंप मच गया था।

Latest news
*मुख्यमार्ग से जलेश्वर मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण* *नर्मदा उद्गम की पावनता पर नशाखोरी का ग्रहण * *अमरकंटक में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस*
*सुझाव एवं चर्चा के लिए प्रबुद्धजनों द्वारा नपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से मुलाकात *
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई*