
*ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्न लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय*
*बिलासपुर ग्लोबल न्यूज़ *:– ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक आज कालिंदी कुंज स्थित प्रदेश कार्यालय में रखी गई जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर प्रदेश पदाधिकारियों ने मुहर लगाई।
आज ग्लोबल जर्नलिस्ट मीडिया एंड मीडिया की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक कलिन्द्री कुंज में स्थित प्रदेश कार्यालय आयोजित की गई जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।
इस बैठक में सबसे पहले संगठन को विस्तार देते हुए सदस्यों की संख्या बढाने पर जोर देते हुए प्रदेश के सभी जिलो एवं विकास खंड स्तरीय स्वहद सदस्यता अभियान चलाकर संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु प्रस्ताव पारित किया गया साथ ही संगठन के सभी सदस्यों का सदस्यता कार्ड बनवाने हेतु सदस्यों को अपना प्रेस परिचय के साथ आधार कार्ड स्पष्ट शब्दों में सदस्यता फार्म भरकर जमा करने की बात कही गई।
प्रदेश उपाध्यक्ष दिब्यान्दू मृधा कोरबा निवासी के कार्यप्रणाली को देखते उन्हें एवं कोरबा, कटघोरा के संगठन को शिथिल करते हुए पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से हटाने का निर्णय लिया गया साथ ही बिलासपुर एवं राजनांदगांव जिला को छोड़कर प्रदेश के सभी जिलों के कार्य कार्यकारणी को भंग करने का प्रस्ताव पारित करते हुए प्रदेश के सभी जिलों में 2024 के पहले
दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक जिलाध्यक्ष सहित
जिला पदाधिकारी एवं विकास खंड अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति करने का निर्णय लिया गया है।
इस प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश कार्यकारणी का विस्तार करते हुए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष के के शर्मा के संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और कार्य क्लाप को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें प्रदेश संरक्षक के पद पर मनोनित किया गया है साथ ही राजेश वर्मा की संगठन के प्रति निष्ठा एवं उनके कार्य को देखते उन्हें प्रदेश स्तरीय विशेष
सलाहकार पद पर मनोनित किया गया एवं यासीन मेमन और तरुण कौशिक को भी प्रदेश के विशेष सलाहकार पद पर मनोनित किया गया एवं विनय कुमार लोनिया मुंगेली जिलाध्यक्ष का पदभार देते हुए प्रदेश अध्यक्ष हरीश चौबे प्रदेश महासचिव सत्यनारायण पटेल प्रदेश सचिव फ़िरोज खान रामनारायण यादव ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।