छत्तीसगढ़बिलासपुर

संभागीय कमिश्नर कार्यालय में झीरम घाटी के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

*झीरम घाटी के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि*
बिलासपुर, 25 मई 2023/ संभागीय कमिश्नर कार्यालय एवं जिला कार्यालय में आज झीरम श्रद्धांजलि दिवस मनाया गया। इस अवसर पर झीरम घाटी के शहीदों की याद में दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। बस्तर के झीरम घाटी में आज से एक दशक पूर्व 25 मई 2013 को नक्सल हमले में छत्तीसगढ़ के कई वरिष्ठ राजनेता एवं सुरक्षा कर्मी शहीद हुए थे। कमिश्नर कार्यालय में उपायुक्त श्री अखिलेश साहू एवं जिला कार्यालय में एडीएम श्री आर ए कुरूवंशी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को छत्तीसगढ़ में शांति, विश्वास, सुरक्षा और खुशहाली सुनिश्चित करने के लिए हमेशा काम करते रहने की शपथ दिलाई। इसी तरह जिले की सभी शासकीय कार्यालयों में झीरम श्रद्धांजलि दिवस मनाया गया।

Latest
*क्रांति दिवस पर सेमरा में कांग्रेस ने शहीदों को किया नमन* *परिषद का बुलडोजर  मुख्य मार्गों से हटाए अवैध कब्जे* *निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 66 मरीजों ने कराया परीक्षण* *नकटी के बाद अब चंदेरी की चरागाह जमीन उद्योगपतियों को सौंपने की तैयारी* * बिल्हा में जीवनदीप समिति के खातों में लाखों का फर्जीवाड़ा* *कोटा ब्लॉक का सबसे बड़ा राशन घोटाला* *अमरकंटक के नर्मदा उद्गम से 500 कांवरियों ने भरी कांवड़  गूंजा हर-हर महादेव* *बाबा धाम जलाभिषेक करने10 अगस्त को होगा कांवरिया संघ रवाना* *MDR नहीं लगेगा आलोक पांडे बोले छोटे व्यापारी को मिली बड़ी राहत* * जशपुर की समृद्ध हाथकरघा संस्कृति को मिली नई पहचान*