Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अमरकंटक जैन मंदिर में कुत्ते ने नन्हे बच्चे को काटा*

*अमरकंटक ग्लोबल न्यूज प्रतिनिधि श्रवण उपाध्याय की रिपोर्ट*

कुत्ते की चपेट में आया नन्हा बच्चा, परिजनों की सूझबूझ से बची जान

अमरकंटक जैन मंदिर स्थित परिसर अंदर का है मामला

अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक स्थित जैन मंदिर धर्मशाला कैंपस में जैन परिवार का बच्चा खेल रहा था । बच्चे का नाम अग्रिम (गन्नू) जैन उम्र लगभग ढाई से तीन वर्ष का बताया गया । बच्चे के पिता अनुज जैन जिन्होंने बताया कि हमारा बच्चा रोज की तरह घर से बाहर कैंपस में नन्हा बच्चा अग्रिम (ग़न्नू) खेल रहा था तभी उस पर अचानक घूम रहे एक कुत्ते ने हमला कर दिया । उसकी चीख पुकार सुन कर परिवार के लोग दौड़े । तब तक कुत्ते ने बच्चे को सिर पर , गला पर , कमर , हाथ सहित शरीर के कई हिस्सों पर काट कर घायल कर दिया था । सिर पर दो से तीन टांके भी लगे हैं । परिजनों ने बिना देर किए बच्चे को इलाज के लिए पेंड्रा रोड स्थित अस्पताल पहुँचाया , जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर बच्चे की स्थिति को स्थिर बताया । कई जगह गहरी खरोंच और घाव हैं , लेकिन बच्चा अब खतरे से बाहर बताया गया है । यह घटना दोपहर लगभग बारह बजे की बताई जा रही है । परिवार के लोग चिंतित है कि परिसर व रास्ते में अनेक आवारा कुत्ते  रोड में घूमते रहते है , इन पर प्रशासन संज्ञान लेते हुए ध्यान दे ताकि भविष्य में अन्य परिवार के बच्चों पर ऐसा खतरा न मंडराए । अगर बच्चे को थोड़ा देर तक कोई न देख पाता तो वह जीवन से हाथ धो डालता ।

ब्रेकिंग ग्लोबल न्यूज
Latest news
*नवनियुक्त एल्डरमेनों ने नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से की सौजन्य भेंट* *आपातकाल के 51 वर्ष लोकतंत्र की हत्या का काला दिन* *मुख्यमार्ग से जलेश्वर मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण* *नर्मदा उद्गम की पावनता पर नशाखोरी का ग्रहण * *अमरकंटक में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस*
*सुझाव एवं चर्चा के लिए प्रबुद्धजनों द्वारा नपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से मुलाकात *
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत*