ग्लोबल ब्रेकिंग न्यूज़छत्तीसगढ़बलौदा बाजार ग्लोबल न्यूजभाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का शिवरतन शर्मा ने किया निरीक्षण*

भाटापारा ग्लोबल न्यूज़ रिपोर्टर जुगल किशोर तिवारी

*बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का शिवरतन शर्मा ने किया निरीक्षण, प्रभावित परिवारों से मिले, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*

*भाटापारा 29 सितंबर/* लगातार हो रही बारिश और शिवनाथ नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए भाजपा नेता शिवरतन शर्मा सोमवार को मैदान में उतरे और विधानसभा के सिमगा विकासखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।

उन्होंने ग्राम तोरा, चक्रवाय में शिवनाथ नदी के बढ़ते जलस्तर एवं जलभराव की स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान गांव के प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली।

शिवरतन शर्मा ने आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए सुरक्षा एवं बचाव व्यवस्थाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों की आवश्यकताओं का निरंतर ध्यान रखा जाए और हर संभव सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि इस कठिन परिस्थिति में शासन-प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है और नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

बढ़ते जलस्तर को देखते हुए उन्होंने सभी नागरिकों से नदी एवं जलभराव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने और गणेश विसर्जन के दौरान प्रशासन द्वारा निर्धारित सुरक्षित व्यवस्था एवं दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की।

Latest
*बिल्हा पुलिस की कामयाबी दो स्थाई वारंटी गिरफ्तार* *विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण शिवरतन शर्मा ने किया* *वारे अधिकारी तेरा खेल कीचड़ में नाली निर्माण* *ब्रेकिंग न्यूज़ नशे की अंधेरी गली में भटकता तेंदुआ* *डबल इंजन सरकार महापुरुषों को नहीं करती विस्मृत पासी समाज के गौरव को मिला सम्मान सीएम योगी* *ध्यान कुटि जर्जर  देखरेख के अभाव में ढह रहीं * *रामघाट पर टैक्सी यूनियन ने चलाया स्वच्छता अभियान* *बिल्हा के शिक्षाविद् जितेश अग्रवाल को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक सम्मान* *राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शन तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन*
*भाटापारा में विकास की सौगात एक साथ 3 वार्डों में 47.19 लाख के कार्यों का भूमिपूजन*


...