करगी रोड कोटाबिलासपुरसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*मारवाड़ी राधाकृष्ण मंदिर से अग्रसेन भवन तक भक्ति का रेला ऐतिहासिक शोभायात्रा*

*कोटा ग्लोबल न्यूज धार्मिक समाचार नारायण यादव की रिपोर्ट*

कोटा ग्लोबल न्यूज ! करगी रोड! अग्रवाल समाज! अग्रसेन जयंती

*करगी रोड में अग्रसेन जयंती के पावन पर्व पर भव्य शोभा यात्रा, जयकारों से गूंजा नगर*

करगी रोड (कोटा)  अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन जयंती के पावन पर्व पर करगी रोड-कोटा के अग्रवाल समाज द्वारा भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया।

शोभा यात्रा का शुभारंभ मेन रोड स्थित राधा कृष्ण मारवाड़ी मंदिर से हुआ। आकर्षक सजीव झांकी में महाराजा अग्रसेन जी विराजमान रहे। ढोल-नगाड़ों, ताशा की थाप और जय अग्रसेन के जयकारों के बीच पूरा नगर भक्तिमय हो गया। फूलों की वर्षा के बीच यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से भ्रमण करते हुए अग्रसेन भवन पहुंची

जगह-जगह आत्मीय स्वागत 

नगरवासियों ने शोभायात्रा का जगह-जगह फूल-मालाओं और जलपान से आत्मीय स्वागत किया।

महा आरती व प्रसाद  अग्रसेन भवन पहुंचने पर महाराजा अग्रसेन जी की महा आरती की गई, तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। समाज द्वारा सभी श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई थी।

पुरस्कार वितरण एक सप्ताह से चल रहे सांस्कृतिक, बच्चों का फैंसी ड्रेस धार्मिक एवं खेलकूद कार्यक्रमों के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष अजय अग्रवाल, सचिव नरेश अग्रवाल, संरक्षक वेंकट अग्रवाल  एवं समस्त अग्रवाल बंधुओं का तन-मन-धन से सहयोग रहा। कार्यक्रम में वरिष्ठजन, युवा एवं मातृशक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Latest
*मारवाड़ी राधाकृष्ण मंदिर से अग्रसेन भवन तक भक्ति का रेला ऐतिहासिक शोभायात्रा* *कल्याण सेवा आश्रम से   108 कन्याओं ने कलश धारण कर बढ़ाई शोभा* *नगर साहू समाज भाटापारा के कार्यकारिणी
की घोषणा है*
*भाटापारा रामलीला का प्रारंभ 11 अक्टूबर शुरू* *ब्रेकिंग न्यूज़ रतनपुर गीता प्रेस स्टॉल का उद्घाटन केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने किया*   *फिनलैंड के निक्लस पाल्डेनियस ने पैदल नर्मदा  यात्रा शुरू की* *यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में 23 अक्टूबर से प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव* *अमरकंटक में पितृमोक्ष अमावस्या पर नर्मदा तटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब* *कोटा में रजक समाज को सामुदायिक भवन के लिए अतिरिक्त भूमि मिली* *प्रदेश लिपिक संघ की बैठक संपन्न, सिमगा ब्लॉक के भूपेन साहू अध्यक्ष बने*